उत्तराखंड में 1252 करोड़ की योजनाएँ

उत्तराखंड सरकार ने 1252 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की घोषणा की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास परियोजनाओं के लिए 1252 करोड़ रुपये स्वीकृत किए, जिसमें गंगा कॉरिडोर और टिहरी रिंग रोड शामिल हैं।

उत्तराखंड सरकार ने 1252 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की घोषणा की

विकास परियोजनाओं की घोषणा की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर प्रदेश के चहुंमुखी विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विभिन्न योजनाओं के लिए कुल 1252 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। इन योजनाओं में कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों से लेकर आपदा प्रबंधन, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन और बाढ़ सुरक्षा जैसे अनेक अहम क्षेत्र शामिल हैं।

टू स्टेट फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट योजना

नियोजन विभाग की स्पेशल असिस्टेंट टू स्टेट फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट योजना के तहत ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर में त्रिवेणी घाट के पुनरुद्धार के लिए 115 करोड़ स्वीकृत किए गए। इसके अलावा हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत नॉर्थ हर की पौड़ी के विकास के लिए 69.06 करोड़ की राशि को भी हरी झंडी मिली। इन दोनों परियोजनाओं से गंगा तट पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और इन स्थलों की पहचान और मजबूत होगी।

करोड़ों की राशि स्वीकृत 

टिहरी गढ़वाल में टिहरी झील के चारों ओर 28.605 किलोमीटर लंबी रिंग रोड निर्माण परियोजना को भी गति मिली। इस सड़क के लिए तहसील टिहरी और मदननेगी के 18 गांवों में अर्जित भूमि के मुआवजे के रूप में 25.13 करोड़ जारी किए जाएंगे। वहीं वन भूमि हस्तांतरण के NPV भुगतान हेतु 10.94 करोड़ रुपये और अन्य विभागों की मांग के रूप में 20 करोड़ रुपये सहित पहली किश्त के तौर पर कुल 56.07 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। यह रिंग रोड टिहरी क्षेत्र में पर्यटन को नई संभावनाएं देगी और स्थानीय आवागमन को सुगम बनाएगी।

संबंधित सामग्री

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा की सराहना की।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

उत्तरकाशी दौरे पर CM धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव

उत्तरकाशी दौरे पर CM धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास प्रोजेक्ट्स की घोषणा की, जिसमें विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर