Uttrakhand Congress Protest: उत्तराखंड कांग्रेस का मनरेगा का नाम बदलने पर प्रदर्शन

uttarakhand-congress-protests-over-renaming-of-mnrega

Uttrakhand Congress Protest: उत्तराखंड कांग्रेस का मनरेगा का नाम बदलने पर प्रदर्शन

uttrakhand congress protest उत्तराखंड कांग्रेस का मनरेगा का नाम बदलने पर प्रदर्शन

उत्तराखंड कांग्रेस मनरेगा प्रदर्शन: उत्तराखंड कांग्रेस ने केंद्र सरकार के मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) को खत्म कर उसकी जगह नया बिल लाने के प्रस्ताव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देश पर राज्य के सभी 13 जिलों में एक साथ सांकेतिक धरना दिया गया।

उत्तराखंड कांग्रेस मनरेगा प्रदर्शन: कांग्रेसियों ने जताया विरोध

राजधानी देहरादून से लेकर पर्वतीय और मैदानी जिलों तक कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के समक्ष बैठकर विरोध जताते नजर आए।

उत्तराखंड कांग्रेस मनरेगा प्रदर्शन: राजधानी देहरादून में सांकेतिक धरना

देहरादून स्थित गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस के तमाम स्थानीय नेता और कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में आयोजित इस सांकेतिक धरने के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। धरने को संबोधित करते हुए डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी स्कीम मनरेगा उसका नाम रद्द करने का भाजपा सरकार बिल लाए हैं, जो राष्ट्रपिता का अपमान है। इस देश में मोदी सरकार लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेसियों में आक्रोश

महात्मा गांधी जी का अपमान कांग्रेस क्या देश का कोई भी व्यक्ति सहन नहीं करेगा। गांधी जी के अहिंसा के रास्ते पर चलकर आज देहरादून स्थित गांधी पार्क में तमाम कार्यकर्ताओं के साथ सांकेतिक धरना दे रहे हैं

गांधी के नाम पर भी सियासत गरमाई !

कांग्रेस नेताओं ने नए प्रस्तावित बिल में महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने को गंभीर मुद्दा बताया। उनका कहना था कि यह केवल नाम बदलने का मामला नहीं, बल्कि गांधी जी की सोच, ग्राम स्वराज और सामाजिक न्याय की अवधारणा को कमजोर करने की कोशिश है।
मनरेगा को लेकर सदन में हुआ हंगामा
लोकसभा में मनरेगा योजना से जुड़ा नया विधेयक पेश किया गया। इसको लेकर अब सियासी घमासन शुरू हो गया है। दरअसल, सरकार मनरेगा का नाम बदलकर VB-जी-राम-जी योजना रखना चाहता है जिसका प्रस्ताव किय गया। इसे लेकर विपक्ष हमलावर है। प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने केंद्र सरकार के इस फैसले पर हमला बोला है

संबंधित सामग्री

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

राज्य

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के संभल स्थित स्कूल में हिंदू बच्चों को हिजाब और टोपी पहनने के लिए बाध्य करने पर प्रिंसिपल और दो शिक्षक निलंबित।

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, ग्लोबल तनाव के बीच अस्थिरता

फाइनेंस

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, ग्लोबल तनाव के बीच अस्थिरता

शेयर बाजार ने आज गिरावट दिखाई, जिसमें सेंसेक्स 1312.91 अंक और निफ्टी 360.30 अंक नीचे बंद हुआ। वैश्विक तनाव और क्रूड ऑइल की कीमतें बढ़ने के कारण मार्केट में अस्थिरता बढ़ी।

CM सम्राट ने किया मंदिरी नाले पर बनी सड़क का उद्घाटन, कहा - पुलिस का हाथ खोले

राज्य

CM सम्राट ने किया मंदिरी नाले पर बनी सड़क का उद्घाटन, कहा - पुलिस का हाथ खोले

CM Samrat Chaudhary inaugurates a new road at Mandiri Nala, promising relief from traffic jams and boosting local commercial development.

मसूरी में पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी,  नशे में धुत युवक को किया गिरफ्तार

राज्य

मसूरी में पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी, नशे में धुत युवक को किया गिरफ्तार

मसूरी में एक युवक को पिता की पुलिस वर्दी का इस्तेमाल करने और नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

भोपाल में पुलिस ने 37 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

राज्य

भोपाल में पुलिस ने 37 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

भोपाल की हनुमानगंज थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 37 ग्राम ड्रग्स और अन्य सबूत बरामद हुए।