UP कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 का शुभारंभ, CM योगी बोले - जंग की वजह से बिगड़ रहा मौसम

up-krishi-vigyan-congress-2026-cm-yogi-speech-climate-change

UP कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 का शुभारंभ, CM योगी बोले - जंग की वजह से बिगड़ रहा मौसम

up कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 का शुभारंभ cm योगी बोले - जंग की वजह से बिगड़ रहा मौसम

UP Krishi Vigyan Congress: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में  छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की सबसे ज्यादा आबादी वाला प्रदेश है। यहां पर दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि और सबसे अच्छा जल संसाधन उपलब्ध है। भारत की कुल आबादी की 16-17% जनसंख्या उत्तर प्रदेश में निवास करती है।

UP कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026

क्यों बदल रहा मौसम?

कार्यक्रम में CM ने वैज्ञानिकों से बातचीत का एक किस्सा सुनाया। सीएम योगी ने बताया- हाल ही में मैं कृषि मौसम वैज्ञानिकों से बात कर रहा था कि खेती के वक्त अचानक मौसम क्यों बिगड़ गया। तो उन्होंने बताया- इसके पीछे की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है। ईरान और पाकिस्तान में जो बवंडर उठा, हमारे यहां के मौसम बिगड़ने का कारण है। हमने उनसे कहा कि वहां जंग से लोग लड़े-मरे लेकिन भारत के अंदर यह क्यों हो रहा है? वैज्ञानिकों ने बताया- यह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर है। बादल काफी नीचे हैं और यह ओलावृष्टि का कारण बनेगा, साथ ही बेवक्त बारिश का भी कारण बनेगा।

UP Krishi Vigyan Congress: ‘किसान कारीगर भी’

CM योगी ने कहा- जब भारत का दुनिया की अर्थव्यवस्था में 44-45% अधिकार था, तब उसका आधार भारत की कृषि थी। किसान और कारीगर इसका आधार थे। किसान सिर्फ खेती तक सीमित नहीं थे, वह कारीगर भी थे, दोनों काम एकसाथ होते थे। किसान उत्पादक था और जब कारीगर बनकर काम करता था, तो उद्यमी के रूप में भी खुद को स्थापित करता था।

55% गन्ने का उत्पादन

सीएम ने कहा उत्तर प्रदेश देश के कुल 55% गन्ने का उत्पादन कर रहा है। एथेनॉल उत्पादन 41 करोड़ लीटर से बढ़कर लगभग पौने 2 लाख करोड़ लीटर तक पहुंच गया है। हमने गन्ना किसानों को ही लगभग 2.90  लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि DBT के माध्यम से दे चुके हैं। UP में जो 122 चीनी मिलें चल रही हैं, उनमें से 106-107 चीनी मिल ऐसी हैं जो छठे-सातवें दिन गन्ना मूल्य का भुगतान कर दे रही हैं, यानी गन्ना मूल्य के भुगतान में लेट नहीं, ये सब कुछ आपस में जुड़ा है, लोग नई-नई चीनी मिल लगाने के लिए लगातार आगे आ रहे हैं।

संबंधित सामग्री

देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का धरना 58 घंटे से जारी, सरकार ने मानी नर्सिंग अभ्यर्थियों की मांगें

राज्य

देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का धरना 58 घंटे से जारी, सरकार ने मानी नर्सिंग अभ्यर्थियों की मांगें

देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों ने वार्षिक भर्ती की मांग पर 58 घंटे से पानी की टंकी पर धरना दे रहे हैं। अधिकारियों से चर्चा जारी है।

देहरादून में मंत्रिमंडल की बैठक, काफिले में गाड़ियों कम कर सचिवालय पहुंचे CM धामी

राज्य

देहरादून में मंत्रिमंडल की बैठक, काफिले में गाड़ियों कम कर सचिवालय पहुंचे CM धामी

देहरादून में CM पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में नर्सिंग भर्ती, पर्यटन, और यात्रा सुरक्षा पर बड़े फैसले संभव।

NEET Paper Leak नेटवर्क का खुलासा, जानिए कहां से शुरु हुई कहानी, पूरी गैंग का खुलासा

देश-विदेश

NEET Paper Leak नेटवर्क का खुलासा, जानिए कहां से शुरु हुई कहानी, पूरी गैंग का खुलासा

NEET 2026 परीक्षा के पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द की गई। राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा में व्यापक नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसमें कई राज्यों के छात्र शामिल थे।

जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

राज्य

जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री की अपील पर अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या कम कर दी है, जिससे पेट्रोल की बचत होगी।

Santosh Kumar Apologizes Aditya Dhar: पहले आदित्य धर पर स्क्रिप्ट चोरी का लगाया आरोप, अब मांगी माफी...

मनोरंजन

Santosh Kumar Apologizes Aditya Dhar: पहले आदित्य धर पर स्क्रिप्ट चोरी का लगाया आरोप, अब मांगी माफी...

After accusations of script theft for 'Dhurandhar 2', Santosh Kumar has apologized to director Aditya Dhar, resolving the matter in court.