Turtle Smuggling Exposed Bhopal: रेल कोच अटेंडेंट कर रहा था दुर्लभ कछुओं की तस्करी, हुआ खुलासा!

turtle-smuggling-exposed-bhopal-news

Turtle Smuggling Exposed Bhopal: रेल कोच अटेंडेंट कर रहा था दुर्लभ कछुओं की तस्करी, हुआ खुलासा!

turtle smuggling exposed bhopal रेल कोच अटेंडेंट कर रहा था दुर्लभ कछुओं की तस्करी हुआ खुलासा

Turtle Smuggling Exposed Bhopal: रेलवे में प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी का एक बड़े मामले का भंडाफोड़ हुआ है। पटना–इंदौर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19322) के एच-1 कोच में कार्यरत अटेंडेंट अजय सिंह राजपूत को 311 जिंदा दुर्लभ 'इंडियन टेंट टर्टल' के साथ पकड़ा लिया गया। यह घटना 3 फरवरी 2026 को सामने आई, जब रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने नियमित जांच के दौरान तस्करी का खुलासा किया। आरोपी अटेंडेंट को वन विभाग के हवाले कर दिया गया है, और कछुओं को सुरक्षित संरक्षण में रखा गया है।

जांच के दौरान हुआ खुलासा

RPF पोस्ट प्रभारी जसराम गूज के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक हेमंत कुमार राजपूत और आर. जॉनी कुमार ने पटना-इंदौर एक्सप्रेस के एच-1 कोच में तैनात अटेंडेंट अजय सिंह राजपूत की शक के आधार पर जांच की, उसके दो बैगों की तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छोटे-छोटे जीवित कछुए बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में यह प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी का मामला प्रतीत हुआ। आरोपी को ट्रेन से उतारकर संत हिरदाराम नगर RPF पोस्ट लाया गया, जहां बैगों से कुल 311 कछुए बरामद किए गए।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

मामले की गंभीरता को देखते हुए RPF ने तुरंत भोपाल के वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग के SDO विनोद सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कछुओं की जांच की। जांच में इनकी प्रजाति इंडियन टेंट टर्टल पाई गई, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित है। विभाग ने आरोपी और कछुओं को अपने कब्जे में ले लिया। कछुओं को सुरक्षित रूप से संरक्षण में रखा गया है, जहां उनकी देखभाल की जा रही है।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में आरोपी अजय सिंह राजपूत के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 273/23 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। ।  

संबंधित सामग्री

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

हिमंता दूसरी बार असम के CM बने, NEET UG 2026 का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द, और बिहार में NEET एग्जाम रद्द करने के मामले में बड़ी गिरफ्तारी।

History Of Budhwa Mangal: क्यों मनाया जाता है बुढ़वा मंगल? जानिए पौराणिक कथा..

सनातन

History Of Budhwa Mangal: क्यों मनाया जाता है बुढ़वा मंगल? जानिए पौराणिक कथा..

Budhwa Mangal, observed in Jyeshtha month, is dedicated to Lord Hanuman. Marked by rituals and community feasts, it symbolizes devotion and overcoming adversities.

सिंधिया-दिग्विजय सिंह पर मानहानि केस, ‘देश विरोधी’ शब्द को लेकर MPMLA कोर्ट में हुई सुनवाई

राज्य

सिंधिया-दिग्विजय सिंह पर मानहानि केस, ‘देश विरोधी’ शब्द को लेकर MPMLA कोर्ट में हुई सुनवाई

केंद्रीय मंत्री सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच मानहानि केस की सुनवाई ग्वालियर कोर्ट में हुई, अगली तारीख 15 जून को निर्धारित।

CM भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को दी बधाई, कामाख्या देवी के किए दर्शन

राज्य

CM भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को दी बधाई, कामाख्या देवी के किए दर्शन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम के नए CM हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया, जहाँ प्रधानमंत्री मोदी भी उपस्थित थे।

दुर्ग में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, परिवार के 4 लोगों की मौत!

राज्य

दुर्ग में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, परिवार के 4 लोगों की मौत!

In Kumhari, Chhattisgarh, a cylinder blast caused by a short circuit led to the deaths of four family members, including a toddler.