भौकाल बनाने के लिए पहले पीटा फिर पैर पकड़वाएं

to-create-an-uproar-first-beat-him-and-then-make-him-hold-his-feet

भौकाल बनाने के लिए पहले पीटा फिर पैर पकड़वाएं

भौकाल बनाने के लिए पहले पीटा फिर पैर पकड़वाएं

Jabalpur News :' जबलपुर में स्कूल और गांव में अपना दबदबा दिखाने के लिए कुछ नाबालिग लड़कों ने अपने साथ पढ़ने वाले दो छात्रों को बेरहमी से पीटा। उनसे पैर पड़वाकर माफी मंगवाई। नाबालिगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।घटना 26 दिसंबर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब वायरल हुआ। वीडियो सामने आने पर पीड़ित छात्रों के परिजन इंद्राना पुलिस चौकी पहुंचे और गांव के ही तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई।

क्या है पूरा मामला

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि गांव के ही तीन नाबालिग लड़के, जो शासकीय स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र हैं, अपने ही स्कूल के एक अन्य छात्र के साथ गाली-गलौज कर रहे थेइसी दौरान पीड़ित छात्र का साथी वहां पहुंचा और विरोध किया।

मौके पर मौजूद चार से पांच लड़कों ने दोनों छात्रों को घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया और बाद में उनसे जबरन पैर भी पड़वाए। हमलावर छात्र हॉकी और बेसबॉल जैसे हथियारों से लैस थे।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पीड़ित छात्र खुद को बचाने के लिए बार-बार “भाई-भाई” कहकर छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी लगातार उस पर हमला करते रहे। इस पूरी घटना का वीडियो भी आरोपियों ने खुद बनाया।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो में से एक में छात्र की पिटाई करते हुए आरोपी दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में उससे जबरन पैर पड़वाते नजर आ रहे हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए इंद्राना पुलिस चौकी में पीड़ित की शिकायत पर तीन छात्रों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज की गई है। चौकी प्रभारी एएसआई संतोष कुमार के अनुसार, सभी आरोपी गांव के ही निवासी हैं और फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Jabalpur News :आरोपियों के परिजन को थाने बुलाया

मझौली थाना प्रभारी के मुताबिक, पीड़ित और आरोपी छात्र सभी नाबालिग लग रहे हैं। लिहाजा तीन लड़कों के नाम चिह्नित किए गए हैं, जिनके परिवार वालों को थाने बुलाया गया है। सभी की मार्कशीट और आधार कार्ड देखे जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

पंजाब CM ‘मान’ को बड़ा सियासी झटका: चाचा-चचेरे भाई के BJP में शामिल होने से बढ़ी AAP की मुश्किलें

राज्य

पंजाब CM ‘मान’ को बड़ा सियासी झटका: चाचा-चचेरे भाई के BJP में शामिल होने से बढ़ी AAP की मुश्किलें

पंजाब में राजनीतिक उलट-फेर का नया अध्याय जब मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने बीजेपी का दामन थामा।

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

राहुल गांधी ने PM मोदी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाया, सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने पूजा अर्चना की।

हरिद्वार में नाबालिग से गैंगरेप, अस्पताल के बाहर हंगामा, आरोप, पुलिस ने की मारपीट

राज्य

हरिद्वार में नाबालिग से गैंगरेप, अस्पताल के बाहर हंगामा, आरोप, पुलिस ने की मारपीट

हरिद्वार में एक नाबालिग लड़की के लापता होने के बाद उसकी मौत हो गई। परिवार ने गैंगरेप और मारपीट का आरोप लगाया।

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

राज्य

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के संभल स्थित स्कूल में हिंदू बच्चों को हिजाब और टोपी पहनने के लिए बाध्य करने पर प्रिंसिपल और दो शिक्षक निलंबित।

भोपाल में रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, विभाग ने की कड़ी कार्रवाई

राज्य

भोपाल में रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, विभाग ने की कड़ी कार्रवाई

भोपाल में एक आरक्षक और ड्राइवर को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। एसीपी अनिल वाजपेयी के नेतृत्व में जांच के बाद कदम उठाए गए।