Chhattisgarh agriculture research: धान पर रिसर्च करने उज्बेकिस्तान के छात्र आएंग...

students-from-uzbekistan-will-come-to-chhattisgarh

Chhattisgarh agriculture research: धान पर रिसर्च करने उज्बेकिस्तान के छात्र आएंगे छत्तीसगढ़, सीएम साय से करेंगे मुलाकात

chhattisgarh agriculture research धान पर रिसर्च करने उज्बेकिस्तान के छात्र आएंगे छत्तीसगढ़ सीएम साय से करेंगे मुलाकात

छत्तीसगढ़ में धान की किस्मों और उनकी खेती की प्रक्रिया को समझने के लिए उज्बेकिस्तान के छात्रों का प्रतिनिधिमंडल 20 अगस्त को प्रदेश पहुंचेगा. यह दल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी) का दौरा कर धान पर हो रहे शोध और शिक्षा प्रणाली को करीब से देखेगा।

20 अगस्त को छत्तीसगढ़ पहुंचेगा दल

छत्तीसगढ़ में धान की प्रजातियां कितनी है? कितने समय में ये प्रजातियां तैयार हो जाती है? किस वातावरण के लिए ये अनुकूलित है? इसकी स्टडी करने के लिए उज्बेकिस्तान के छात्रों का प्रतिनिधिमंडल 20 अगस्त को छत्तीसगढ़ पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजी-केवी) का दौरा कर धान की कई प्रजातियों पर हो रहे रिसर्च और पढ़ाई की प्रक्रिया को समझेगा।

सीएम साय से मुलाकात

अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और अनुसंधान सहयोग को मजबूत करने के लिए स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत उज्बेकिस्तान से छात्रों का पहला दल छत्तीसगढ़ की यात्रा पर आएगा।इस दल में आईसीएआर का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होगा, जो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करेगा।

आईजीकेवी में ब्रेन स्टॉर्मिंग सेशन

आईजीकेवी में 21 अगस्त को उज्बेक छात्रों का विशेषज्ञों के साथ ब्रेन स्टॉर्मिंग और इंट्रैक्शन होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन इन तैयारियों में जुट गया है।

IGKV–डेनाऊ इंस्टीट्यूट के बीच एमओयू

आईजीकेवी और उज्बेकिस्तान के डेनाऊ इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडालॉजी (DIEP) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। इस एमओयू पर आईजीकेवी के कुलपति डॉ. चंदेल और डीआईईपी के रैक्टर प्रो. ऑटोबेक रोजिव ने हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत दोनों संस्थानों के विद्यार्थी स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध पाठ्यक्रमों के लिए एक-दूसरे के संस्थानों में अध्ययन कर सकेंगे। इसके अलावा, दोनों विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर और वैज्ञानिक भी परस्पर संस्थानों में जाकर शिक्षा और अनुसंधान कार्य करेंगे। यह सहयोग कृषि, पर्यावरण, जल संरक्षण और विज्ञान के अन्य क्षेत्रों में रिसर्च और शिक्षा को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से न सिर्फ छात्रों को बल्कि पूरे प्रदेश को आधुनिक तकनीकी ज्ञान और वैश्विक रिसर्च का फायदा मिलेगा। छत्तीसगढ़ के लिए यह अवसर कृषि अनुसंधान और शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के छात्रों को भी विदेश यात्रा का मौका

छत्तीसगढ़ से भी छात्र-छात्राओं का दल उज्बेकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, घाना और साउथ अफ्रीका की यात्रा पर जाएगा। छात्र विदेशों के विश्वविद्यालयों में शिक्षा और रिसर्च से जुड़े अनुभव हासिल करेंगे। इस एक्सचेंज प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को वैश्विक शिक्षा प्रणाली, नई तकनीकों और रिसर्च पद्धतियों को सीखेंगे।
Read More:- Archana Tiwari: कटनी की ‘लापता लेडी’ अर्चना तिवारी की तलाश पूरे देश में जारी, GRP ने छेड़ी ऑल इंडिया सर्च ऑपरेशन Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा - 200 लोग लापता….

संबंधित सामग्री

Jabalpur Woman Murder News: घर में काम करने आई महिला की गला दबाकर हत्या

राज्य

Jabalpur Woman Murder News: घर में काम करने आई महिला की गला दबाकर हत्या

In Jabalpur, a woman was strangled to death by a young man, suspected to have also attempted sexual assault. The incident occurred at the suspect's home.

RR Vs GT IPL 2026: राजस्थान टीम और गुजरात टीम के बीच होगा मुकाबला

खेल

RR Vs GT IPL 2026: राजस्थान टीम और गुजरात टीम के बीच होगा मुकाबला

In IPL 2026, Rajasthan Royals (RR) and Gujarat Titans (GT) will play their 52nd match at Jaipur's Sawai Mansingh Stadium.

KKR Vs DC IPL 2026: KKR ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर सीजन में लगातार चौथी जीत की दर्ज

खेल

KKR Vs DC IPL 2026: KKR ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर सीजन में लगातार चौथी जीत की दर्ज

In the IPL 2026, KKR beat DC at Arun Jaitley Stadium with Finn Allen scoring a whirlwind 100* from 47 balls to chase down the target of 143 runs in just 14.2 overs.

भारत को मिला नया CDS, एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की जिम्मेदारी,  कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना की कमान

देश-विदेश

भारत को मिला नया CDS, एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की जिम्मेदारी, कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना की कमान

भारत सरकार ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को नया CDS नियुक्त किया है। वे देश के तीसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ होंगे।

बंगाल में आज CM पद की शपथ लेंगे सुवेंदु अधिकारी; मोदी-शाह रहेंगे मौजूद

देश-विदेश

बंगाल में आज CM पद की शपथ लेंगे सुवेंदु अधिकारी; मोदी-शाह रहेंगे मौजूद

सुवेंदु अधिकारी आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम मोदी समेत NDA के दिग्गज मौजूद रहेंगे।