बंगाल में नई सरकार ने ली शपथ, CM डॉ यादव बोले - आज से सुशासन, सुरक्षा और विकास के नवयुग का शुभारंभ

शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के CM

बंगाल में नई सरकार ने ली शपथ, CM डॉ यादव बोले - आज से सुशासन, सुरक्षा और विकास के नवयुग का शुभारंभ

शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के पहले भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, नए युग की शुरुआत की घोषणा की।

बंगाल में नई सरकार ने ली शपथ cm डॉ यादव बोले - आज से सुशासन सुरक्षा और विकास के नवयुग का शुभारंभ

बंगाल में नई सरकार ने ली शपथ |

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित पूरी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आज से सुशासन, सुरक्षा और विकास के नवयुग का शुभारंभ हुआ है। 

CM डॉ यादव ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, निवेश, सुशासन एवं जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता को भी इस ऐतिहासिक परिवर्तन के लिए हृदय से शुभकामनाएं।

अहम राज्य रहा है बंगाल

गौरतलब है कि, शपथ ग्रहण की पूर्व संध्या पर डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि बंगाल हमेशा से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला राज्य रहा है, लेकिन कांग्रेस, कम्युनिस्ट और तृणमूल कांग्रेस की नीतियों के कारण राज्य पिछड़ गया था। अब बंगाल पुरानी राजनीति को पीछे छोड़कर विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, '9 मई 2026 का दिन इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण अवसर के रूप में दर्ज किया जाएगा। यह तिथि सदैव स्मरणीय रहेगी, क्योंकि इसने भाग्य के निर्णायक मोड़ के साथ आशा, सम्मान और सुशासन के एक नए अध्याय का संदेश दिया है। कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने शपथ ग्रहण की। मुझे सहित अनेक लोगों को इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।'

संबंधित सामग्री

“ईडी के डर से पंजाब में सियासी पकड़ बनाने की कोशिश”: पंजाब CM मान का बीजेपी पर तीखा हमला

राज्य

“ईडी के डर से पंजाब में सियासी पकड़ बनाने की कोशिश”: पंजाब CM मान का बीजेपी पर तीखा हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया है।

CM डॉ मोहन यादव ने दी सुवेंदु अधिकारी को बधाई

राज्य

CM डॉ मोहन यादव ने दी सुवेंदु अधिकारी को बधाई

सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ समारोह में PM मोदी सहित कई दिग्गज मौजूद थे।

सुवेंदु अधिकारी को CM योगी ने ओढ़ाया भगवा गमछा, मंच पर पहुंचते ही लगे

राज्य

सुवेंदु अधिकारी को CM योगी ने ओढ़ाया भगवा गमछा, मंच पर पहुंचते ही लगे 'जय श्रीराम' के लगे नारे

सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बने। शपथ ग्रहण समारोह में योगी आदित्यनाथ समेत कई वीआईपी शामिल हुए।

शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री, TMC के पोस्टर बॉय से BJP के फायरब्रांड नेता तक का सफर

देश-विदेश

शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री, TMC के पोस्टर बॉय से BJP के फायरब्रांड नेता तक का सफर

शुभेंदु अधिकारी ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड, कोलकाता में पश्चिम बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

बंगाल में आज CM पद की शपथ लेंगे सुवेंदु अधिकारी; मोदी-शाह रहेंगे मौजूद

देश-विदेश

बंगाल में आज CM पद की शपथ लेंगे सुवेंदु अधिकारी; मोदी-शाह रहेंगे मौजूद

सुवेंदु अधिकारी आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम मोदी समेत NDA के दिग्गज मौजूद रहेंगे।