Shahdol Ganga campaign expenses: शहडोल में ‘गंगा संवर्धन अभियान’ कार्यक्रम में ए...

shahdol-ganga-campaign-40000-feast-controversy

Shahdol Ganga campaign expenses: शहडोल में ‘गंगा संवर्धन अभियान’ कार्यक्रम में एक घंटे में 40 हज़ार रूपएम की दावत, खर्चों ने उठाए सवाल

shahdol ganga campaign expenses शहडोल में ‘गंगा संवर्धन अभियान’ कार्यक्रम में एक घंटे में 40 हज़ार रूपएम की दावत खर्चों ने उठाए सवाल

भदवाही ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ सरकारी कार्यक्रम

Shahdol Ganga campaign expenses: मध्य प्रदेश के शहडोल ज़िले के ग्राम पंचायत भदवाही में "गंगा संवर्धन अभियान" के अंतर्गत सरकार द्वारा एक घंटे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में नेता और अधिकारियों समेत करीब 50 लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण और गंगा संवर्धन जैसे गंभीर विषय को लेकर जागरूकता फैलाना था।

 एक घंटे में 40 हज़ार रूपए का बना भोजन बिल

Shahdol Ganga campaign expenses:

कार्यक्रम भले ही एक घंटे का रहा हो, लेकिन मेहमानों के लिए जो खानपान की व्यवस्था की गई, उसका बिल लगभग ₹40,000 तक पहुँच गया। इस दावत में 5 किलो काजू, 3 किलो किशमिश, 5 किलो बादाम, 30 किलो नमकीन, 6 लीटर दूध, 50 प्लेट पूरी-सब्ज़ी, 100 पीस रसगुल्ला और 10 हज़ार रुपये का किराने का सामान शामिल था।

read more: प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव का उज्जैन-इंदौर दौरा आज,कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भारी खर्चों को लेकर उठा सवाल

Shahdol Ganga campaign expenses:

सरकारी पैसे से इस तरह के आयोजन में इतनी बड़ी मात्रा में सूखे मेवे और मिठाइयाँ परोसे जाने को लेकर लोगों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। एक सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम में इस तरह के खानपान की ज़रूरत पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर आलोचना शुरू हो गई है।

पहले भी सामने आया था शहडोल में सरकारी खर्च का मामला

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह शहडोल के एक स्कूल का बिल सामने आया था, जिसमें मात्र 4 लीटर पेंट के लिए 200 मज़दूरों को दिखाया गया था। उस मामले में सरकार ने तत्काल जांच के आदेश दिए थे और संबंधित स्कूल प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया था।

जनता शांत, प्रशासन पर उठ रहे सवाल

Shahdol Ganga campaign expenses: जहां एक ओर आम जनता महंगाई और मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रही है, वहीं इस प्रकार के सरकारी खर्च जनता के विश्वास को चोट पहुँचा रहे हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह मामला भी जांच के घेरे में आ सकता है।

read more: दमोह में ब्यारमा नदी में मगरमच्छ ने महिला को बनाया शिकार, इलाके में दहशत

संबंधित सामग्री

राजस्थान में घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग रही युवतियां-महिलाओं, परिवार परेशान

राज्य

राजस्थान में घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग रही युवतियां-महिलाओं, परिवार परेशान

राजस्थान के बागोड़ा में महिलाओं का घर छोड़ना जारी, 16 मामले दर्ज, सामाजिक चिंताएं बढ़ीं।

CM डॉ. मोहन यादव ने किया अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास, गुना को दी 130 करोड़ की सौगात

राज्य

CM डॉ. मोहन यादव ने किया अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास, गुना को दी 130 करोड़ की सौगात

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई सीमेंट फैक्ट्री के लिए भूमिपूजन किया, जिससे क्षेत्रीय औद्योगिक विकास और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

धनबाद में ‘वर्दी बनाम गैंग’ का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र; SSP हटाने और NIA जांच की मांग

राज्य

धनबाद में ‘वर्दी बनाम गैंग’ का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र; SSP हटाने और NIA जांच की मांग

धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा वीडियो में लगाए गए आरोपों से प्रशासनिक संकट गहराया। बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बिहार में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, निशांत और दीपक की उम्मीदवारी संभव

राज्य

बिहार में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, निशांत और दीपक की उम्मीदवारी संभव

बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए सियासी सरगर्मी बढ़ी, निशांत कुमार और दीपक प्रकाश के नाम चर्चा में।

CM धामी ने हिमंता सरमा को दी बधाई, लिखा - असम के निर्माण का सपना साकार होगा

राज्य

CM धामी ने हिमंता सरमा को दी बधाई, लिखा - असम के निर्माण का सपना साकार होगा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमंता बिस्वा सरमा को असम में NDA विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी। यह बीजेपी के बीच सौहार्द और पार्टी के विकास फोकस को दर्शाता है।