रुद्रनाथ धाम के कपाट खुले

रुद्रनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खुले, 6 माह तक धार्मिक अनुष्ठान

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित रुद्रनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं, जहाँ अगले 6 माह तक नियमित पूजा होगी।

रुद्रनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खुले, 6 माह तक धार्मिक अनुष्ठान

रुद्रनाथ धाम के कपाट खुले

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित पंचकेदारों में से चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ धाम के कपाट सोमवार दोपहर 12:45 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ जैसे ही कपाट खुले, पूरा धाम ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

महादेव के मुख की पूजा

भगवान रुद्रनाथ की चल-विग्रह उत्सव डोली 17 मई को गोपीनाथ मंदिर से विशेष पूजा-अर्चना के बाद रुद्रनाथ के लिए रवाना हुई थी। रविवार सुबह डोली लुल्टी बुग्याल पहुंची और तय धार्मिक परंपराओं के मुताबिक सोमवार को धाम में कपाट खोलने की प्रक्रिया पूरी की गई। पंचकेदारों में रुद्रनाथ मंदिर का धार्मिक महत्व माना जाता है। यहां महादेव के ‘एकानन’ स्वरूप यानी मुख की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस धाम में दर्शन-पूजा करने से विशेष आध्यात्मिक फल प्राप्त होता है। 

6 माह तक धार्मिक अनुष्ठान

मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही अब अगले 6 माह तक रुद्रनाथ धाम में नियमित पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। ग्रीष्मकाल में यह धाम मई से अक्टूबर तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है। ठंड में भगवान रुद्रनाथ की पूजा गोपीनाथ मंदिर में की जाती है। रुद्रनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद मंदिर के मुख्य पुजारी हरीश भट्ट ने कहा कि अब भगवान रुद्रनाथ के कपाट सभी दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए हैं। श्रद्धालु बिना किसी चिंता के आराम से धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन कर सकते हैं। 

श्रद्धालुओं से अपील

यात्रा को लेकर चमोली पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सुरक्षित यात्रा करने, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई है।

संबंधित सामग्री

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने झनकट क्षेत्र में अपना काफिला रोककर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनसे आत्मीयता से मुलाकात की।

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने की अपील की।

देहरादून में 332 नव नियुक्त कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से करें काम

देहरादून में 332 नव नियुक्त कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से करें काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में 332 नव नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए, जनसेवा के लिए संकल्पित करते हुए उन्हें प्रेरित किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर