राजनीतिक हलचल मसूरी में

मसूरी में चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, सुनील उनियाल ने पेश की दावेदारी

मसूरी में चुनावों के मद्देनजर भाजपा नेता सुनील उनियाल गामा ने अपनी दावेदारी पेश की और विकास परियोजनाओं पर जोर दिया।

मसूरी में चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, सुनील उनियाल ने पेश की दावेदारी

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील उनियाल गामा

मसूरी में आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील उनियाल गामा के मसूरी दौरे ने सियासी माहौल को और गरमा दिया है। सुनील उनियाल ने खुलकर मसूरी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दावा ठोकते हुए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

पटरी व्यापारियों से मुलाकात 

मसूरी पहुंचकर उन्होंने शहीद स्थल पर लंबे समय से धरने पर बैठे पटरी व्यापारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही उच्च अधिकारियों और संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

“टिकट मिला तो भारी मतों से जीतेंगे”

सुनील उनियाल ने कहा कि उन्होंने भाजपा से मसूरी सीट के लिए अपनी दावेदारी रखी है और उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी उन पर भरोसा जताएगी। उन्होंने दावा किया कि मसूरी विधानसभा सीट भाजपा की मजबूत सीट है और यहां से जिसे भी पार्टी टिकट देगी, वह भारी मतों से जीत दर्ज करेगा।

विकास पर फोकस

उनियाल ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद मसूरी में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ने की संभावना है। ऐसे में शहर की व्यवस्थाओं को मजबूत करना जरूरी है। गामा ने बताया कि मसूरी-गुरुकुल मार्ग को शुरू करने, वैकल्पिक सड़कों की तलाश और पार्किंग निर्माण को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है।

PM-CM के विजन का जिक्र

उन्होंने नरेंद्र मोदी द्वारा मसूरी के विकास को लेकर किए गए जिक्र का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पर्यटन नगरी को और व्यवस्थित बनाने के लिए गंभीर हैं। साथ ही पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास कार्यों की भी सराहना की।

विपक्ष पर तंज

गामा ने कहा कि विपक्ष के आरोपों से भाजपा को फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं के दम पर काम करती है। उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 में उत्तराखंड में भाजपा फिर सरकार बनाएगी।

सुनील सोनकर की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर आरोप लगाया कि वे पंजाब में उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए ED और CBI का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उत्तरकाशी दौरे पर CM धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव

उत्तरकाशी दौरे पर CM धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास प्रोजेक्ट्स की घोषणा की, जिसमें विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं।

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

रायपुर में BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक या कम्प्रोमाइज होने का मामला सामने आया है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर