मोदी की आर्थिक संयम की अपील

एक तरफ PM की अपील.. और दूसरी तरफ बीजेपी नेताओं का 200 गाड़ियों का काफिला, लगा जाम

इजराइल-ईरान युद्ध के प्रभाव के चलते पीएम मोदी ने भारतीयों से पेट्रोल का संयमित उपयोग और विदेश यात्राएं टालने की अपील की।

एक तरफ PM की अपील.. और दूसरी तरफ बीजेपी नेताओं का 200 गाड़ियों का काफिला, लगा जाम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल-ईरान युद्ध के कारण वैश्चिक परिस्थितियों को देखते हुए देशवासियों से डीजल-पेट्रोल का संयमित उपयोग करने की अपील की है। पीएम मोदी ने 1 साल तक सोना न खरीदने, गैरजरूरी विदेश यात्रा टालने की अपील भी पीएम ने नागरिकों से की है। पीएम मोदी की अपील का बीजेपी के ही नेताओं पर असर नहीं हो रहा है।

बता दें कि पाठ्यपुस्तक निगम के नए अध्यक्ष बनाए गए सौभाग्य सिंह ठाकुर उज्जैन से 200 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला लेकर भोपाल पहुंचे। 

हाईवे से लेकर भोपाल के रास्तों पर लगा जाम

उज्जैन से भोपाल के रास्ते में सौभाग्य सिंह ठाकुर के काफिले के कारण कई जगहों पर लंबा जाम देखने को मिला। भीषण गर्मी में जाम के कारण वाहनों में सवार यात्री और खासकर बच्चे, बुजुर्ग परेशान होते नजर आए। जानकारी के अनुसार भोपाल में बीजेपी ऑफिस से लेकर बोर्ड ऑफिस, डीबी मॉल के सामने से लेकर अरेरा हिल्स तक जाम लगता रहा।

PM मोदी ने देशवासियों से ये की है अपील

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मई को हैदराबाद में 1 सार्वजनिक कार्यक्रम में नागरिकों से आर्थिक संयम और सादगी की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कम से कम एक साल तक अनावश्यक या डिस्क्रिशनरी सोने की खरीदारी टालें।

गैर-जरूरी विदेश यात्राएं, वेकेशन या डेस्टिनेशन वेडिंग एक साल के लिए स्थगित करें। देश में ही पर्यटन और शादियां करें। पीएम ने कहा वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दें, ऑनलाइन मीटिंग्स करें, मेट्रो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें, कारपूलिंग करें, इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ें।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा की सराहना की।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर