chhattisgarh rajyotsav: पहलगाम के हीरो का राज्योत्सव में सम्मान, नजाकत ने जान पर...

pahalgam-hero-nazakat-ali-honored-in-chhattisgarh-rajyotsav

chhattisgarh rajyotsav: पहलगाम के हीरो का राज्योत्सव में सम्मान, नजाकत ने जान पर खेल कर बचाई थी 11 जानें

chhattisgarh rajyotsav पहलगाम के हीरो का राज्योत्सव में सम्मान नजाकत ने जान पर खेल कर बचाई थी 11 जानें

pahalgam hero nazakat ali: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के 11 शैलानियों की जान बचाने वाले नजाकत अली को राज्योत्सव के समापन समारोह में सम्मानित किया गया। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक रेणुका सिंह ने उन्हें “वीरता सम्मान” प्रदान कर राज्य की ओर से आभार जताया।

pahalgam hero nazakat ali: 11 शैलानियों की बचाई जान

नजाकत अली जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चश्मदीद हैं और उन्होंने छत्तीसगढ़ के कई लोगों की जान बचाई थी। नजाकत अली पिछले पंद्रह सालों से ठंड के मौसम में छत्तीसगढ़ के चिरमिरी आकर कश्मीरी गर्म कपड़ों का व्यापार करते हैं। कश्मीर में वे पर्यटन से संबंधित कार्य भी करते हैं। वर्तमान में वे चिरमिरी में ही मौजूद हैं।

22 अप्रैल को हुआ था आतंकी हमला

नजाकत अली ने बताया कि आतंकी हमला 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बेसरनबेली में हुआ था। उस दौरान वे मौके पर मौजूद थे, जब आतंकियों ने अचानक शैलानियों पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके भाई सहित कई भारतीयों की मौत हो गई थी।

खुद की जान की नहीं की परवाह

नजाकत अली ने अपनी जान की परवाह किए बिना चिरमिरी से गए चार परिवारों के ग्यारह शैलानियों की जान बचाने में सफलता हासिल की। इन शैलानियों में चिरमिरी के लक्की परासर, अरविंद अग्रवाल, शिवांस जैन और हैप्पी वधावन शामिल थे, जो अपनी पत्नियों और तीन बच्चों के साथ कश्मीर घूमने गए थे।

चिरमिरी के परिवार ने किया स्वागत

नजाकत अली की मदद से ये सभी शैलानी सुरक्षित अपने घर लौट पाए थे। जब नजाकत अली चिरमिरी पहुंचे, तो स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। जिला प्रशासन ने राज्योत्सव में नजाकत अली और उनके परिवार को सम्मानित किया, इस दौरान सुरक्षित लौटे शैलानियों के परिवार भी उपस्थित थे। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द  

संबंधित सामग्री

अशोकनगर में देवी की मूर्ति को किया खंडित, ग्रामीणों ने आरोपी को खंबे से बांधा

राज्य

अशोकनगर में देवी की मूर्ति को किया खंडित, ग्रामीणों ने आरोपी को खंबे से बांधा

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक युवक ने देवी की मूर्ति को पत्थर से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे स्थानीय तनाव बढ़ गया और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया।

भारतीय सेना ने भारत-पाक सीमा पर ड्रोन बटालियन तैनात की,

राज्य

भारतीय सेना ने भारत-पाक सीमा पर ड्रोन बटालियन तैनात की, 'भैरव बटालियन' को मिलेगी मदद

भारतीय सेना ने राजस्थान की 1,070 किलोमीटर लंबी सीमा पर ड्रोन बटालियन 'भैरव बटालियन' और 'अशनी ड्रोन प्लाटून' तैनात किए हैं।

शनि देव की पूजा में तांबे के बर्तन क्यों वर्जित हैं?

सनातन

शनि देव की पूजा में तांबे के बर्तन क्यों वर्जित हैं?

हिंदू धर्म में शनि देव को 'न्यायाधीश' माना गया है, जिनकी पूजा में तांबे के बर्तनों का उपयोग वर्जित है क्योंकि तांबा सूर्य देव की धातु है।

“ईडी के डर से पंजाब में सियासी पकड़ बनाने की कोशिश”: पंजाब CM मान का बीजेपी पर तीखा हमला

राज्य

“ईडी के डर से पंजाब में सियासी पकड़ बनाने की कोशिश”: पंजाब CM मान का बीजेपी पर तीखा हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया है।

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों समेत पूरे परिवार की मौत

राज्य

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों समेत पूरे परिवार की मौत

बुलंदशहर का एक परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद घर लौटते समय भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पूरे परिवार की मौत हो गई।