निर्मला सप्रे का विवादित बयान

निर्मला सप्रे ने राजनीति में हलचल मचाई, उमंग सिंघार को 300 करोड़ की पेशकश

विधायक निर्मला सप्रे ने राजनीतिक बयानबाजी में कहा, 300 करोड़ रुपये और बीना को जिला बनाने की शर्त पर पार्टी बदलने को तैयार हैं।

निर्मला सप्रे ने राजनीति में हलचल मचाई, उमंग सिंघार को 300 करोड़ की पेशकश

सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे ने एक बार फिर अपने बयान से राजनीति में हलचल मचा दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि “अगर उमंग सिंघार 300 करोड़ रुपये दे दें तो मैं उनके साथ चली जाऊंगी।” इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि “जो पार्टी बीना को जिला बनाएगी, मैं उसके साथ चली जाऊंगी।” उनके इस बयान के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों में राजनीतिक चर्चा तेज कर दि है।

भाजपा के मंच पर दिखने से तेज हुई अटकलें

बता दें कि निर्मला सप्रे कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बनी थीं, लेकिन चुनाव के कुछ समय बाद से ही वे लगातार भाजपा के कार्यक्रमों और मंचों पर नजर आने लगीं। 

जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर

बता दें कि निर्मला सप्रे के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस से चुनाव जीतने के बाद उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर BJP का समर्थन किया और लगातार BJP गतिविधियों में सक्रिय रहीं। यह मामला अभी भी हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

300 करोड़ और बीना को जिला बनाने की मांग

इसी बीच अब उनका 300 करोड़ रुपये और बीना को जिला बनाने को लेकर दिया गया बयान नई राजनीतिक बहस का कारण बन गया है। 

भाजपा ने साधी चुप्पी

वहीं भाजपा की ओर से फिलहाल इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

बीना के विकास प्राथमिकता?

बीना को जिला बनाने की मांग लंबे समय से उठती रही है और स्थानीय स्तर पर यह एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा भी माना जाता है। 

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर