नया अस्पताल गंवरघुटरी में

गंवरघुटरी में नया 100 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक अस्पताल

छत्तीसगढ़ के गंवरघुटरी में नया अत्याधुनिक अस्पताल बनेगा, जिसमें 100 बिस्तर होंगे। इससे वनांचल क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

गंवरघुटरी में नया 100 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक अस्पताल

रायगढ़ जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम गंवरघुटरी अब स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल और राज्य शासन की जनकल्याणकारी सोच के परिणामस्वरूप यहां 100 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल स्थापित किया जाएगा। 

जनप्रतिनिधि विशेष तौर पर उपस्थित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत रायगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर संभाग के जांजगीर-चांपा, कोरबा और रायगढ़ जिलों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री साय के साथ प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष तौर पर उपस्थित थे।

दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा

यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का एक बड़ा केंद्र बनेगा। वर्तमान में धरमजयगढ़ और आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गंभीर बीमारी या विशेष उपचार के लिए रायगढ़, बिलासपुर अथवा अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे समय और आर्थिक दोनों प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में सामान्य चिकित्सा, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, आपातकालीन उपचार, जांच सुविधाएं तथा अन्य आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेगी। इससे वनांचल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर मजबूत होगा और ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा।

अधिकारियों द्वारा इसका निरीक्षण किया जाता रहे

अस्पताल का संचालन गरीबों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जाएगा। शासन द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुसार भूमि का उपयोग केवल अस्पताल एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कार्यों के लिए ही किया जा सकेगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, जल एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण संबंधी नियमों तथा अन्य वैधानिक प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य होगा। शासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि भूमि का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्य के लिए ही किया जाए तथा समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इसका निरीक्षण किया जाता रहे।

सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेग

राज्य शासन के इस फैसले का वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि अस्पताल निर्माण से न केवल बेहतर उपचार सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्र में रोजगार और अन्य सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

संबंधित सामग्री

रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, कैबिनेट बैठक स्थगित कर अस्पताल पहुंचे CM हेमंत सोरेन

रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, कैबिनेट बैठक स्थगित कर अस्पताल पहुंचे CM हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर हिलव्यू हॉस्पिटल में भर्ती। उनकी स्थिति की निगरानी जारी।

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे पर हरियाणा के लिए कई निवेश समझौते हुए, जिससे स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, शिक्षा, और कौशल विकास में वृद्धि की संभावना है।

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में निजी अस्पताल संचालकों ने आयुष्मान भारत योजना के खिलाफ अनिश्चितकालीन बहिष्कार की चेतावनी दी, भुगतान अटकने से नाराजगी।

गुना अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर! दिव्यांग भाई को कंधे पर लेकर वार्ड तक पहुंची बहन

गुना अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर! दिव्यांग भाई को कंधे पर लेकर वार्ड तक पहुंची बहन

गुना के अस्पताल में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला अपने दिव्यांग भाई को कंधे पर उठाये हुए दिख रही है, क्योंकि उन्हें स्ट्रेचर नहीं मिला।

राजगढ़ जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत:नर्स पर ₹2 हजार लेने का आरोप, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

राजगढ़ जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत:नर्स पर ₹2 हजार लेने का आरोप, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

राजगढ़ जिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही और रिश्वतखोरी के आरोप लगाए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर