नायब सिंह सैनी की राजनीतिक उड़ान

भाजपा नेतृत्व के भरोसेमंद बने हरियाणा सीएम सैनी, अब कंधों पर पंजाब फतह की जिम्मेदारी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाई है, और अब उन्हें पंजाब में भाजपा की चुनावी रणनीति और संगठन मजबूती की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

By : रोहन उमक
भाजपा नेतृत्व के भरोसेमंद बने हरियाणा सीएम सैनी, अब कंधों पर पंजाब फतह की जिम्मेदारी

भाजपा नेतृत्व के भरोसेमंद बने हरियाणा सीएम सैनी, अब कंधों पर पंजाब फतह की जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कद तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। हाल के दिनों में उनकी सक्रियता और चुनावी रणनीति ने उन्हें पार्टी के भरोसेमंद नेताओं में शामिल कर दिया है। अब भाजपा ने उन्हें पंजाब में पार्टी को मजबूत करने और जीत का रास्ता तैयार करने की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

कई राज्यों में दिखा सैनी का प्रभाव

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी

नायब सिंह सैनी हाल ही में पश्चिम बंगाल और असम की सियासी गतिविधियों में अहम भूमिका निभाते नजर आए। जहां वे बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए, वहीं असम में उन्होंने सह-पर्यवेक्षक के रूप में जिम्मेदारी निभाई।

भाजपा नेतृत्व ने असम में जेपी नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक और सैनी को सह-पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था। दोनों नेताओं की मौजूदगी में हिमंत बिस्वा सरमा को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

चुनावी रणनीति में साबित हो रहे कारगर

सूत्रों के अनुसार, सैनी ने दिल्ली, राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश, असम और बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान जिन सीटों पर काम किया, वहां भाजपा को सफलता मिली। यही वजह है कि पार्टी नेतृत्व अब उन्हें बड़े राजनीतिक अभियानों की जिम्मेदारी सौंप रहा है।

पंजाब मिशन पर पूरा फोकस

भाजपा ने सैनी को अब पंजाब में संगठन को मजबूत करने और चुनावी जीत की रणनीति तैयार करने का जिम्मा दिया है। इसके तहत वे लगातार चंडीगढ़ में पंजाब के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही, वे पंजाब जाकर धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भी भाग ले रहे हैं, ताकि जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत की जा सके।

भाजपा का चुनावी चिन्ह

सैनी का दावा- “अब पंजाब की बारी”

सीएम सैनी ने कहा कि पंजाब की जनता पहले कांग्रेस और अब आम आदमी पार्टी की सरकार से निराश है। उन्होंने दावा किया कि लोग केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की भाजपा सरकार के विकास मॉडल को पसंद कर रहे हैं। आगे बोलते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पंजाब में भी भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार बनेगी, जो राज्य के विकास को नई दिशा देगी।

असम दौरे के दौरान सैनी ने हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जेपी नड्डा के साथ गुवाहाटी स्थित कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

संबंधित सामग्री

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव नहर से बरामद; पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे पर हरियाणा के लिए कई निवेश समझौते हुए, जिससे स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, शिक्षा, और कौशल विकास में वृद्धि की संभावना है।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर आरोप लगाया कि वे पंजाब में उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए ED और CBI का इस्तेमाल कर रहे हैं।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर