मसूरी में बिना लाइसेंस डेयरी उत्पाद

मसूरी में बिना लाइसेंस के डेयरी उत्पादों की सप्लाई पर कार्रवाई

मसूरी में पर्यटन सीजन के दौरान बिना लाइसेंस के डेयरी उत्पादों की सप्लाई करने वाले एक सप्लायर को पुलिस ने पकड़ा।

मसूरी में बिना लाइसेंस के डेयरी उत्पादों की सप्लाई पर कार्रवाई

डेयरी उत्पादों की सप्लाई पर कार्रवाई

पर्यटन सीजन शुरू होते ही मसूरी में बिना लाइसेंस के दही, पनीर और डेयरी उत्पादों की सप्लाई का मामला सामने आया है। स्थानीय व्यापारी की शिकायत पर मसूरी पुलिस ने सहारनपुर निवासी एक सप्लायर को पकड़कर उसका सामान जब्त कर लिया।

आरोपी की पहचान

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान वसीम अहमद निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है, जिसके पास खाद्य सामग्री सप्लाई से जुड़े जरूरी लाइसेंस और अनुमति नहीं मिली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

मसूरी ट्रेड एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस से शहर की सीमाओं पर सख्त चेकिंग अभियान चलाने की मांग की। 

घटिया गुणवत्ता वाले डेयरी उत्पाद

उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी लोग सस्ते और घटिया गुणवत्ता वाले डेयरी उत्पाद होटल और रेस्टोरेंट में सप्लाई कर रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यापार और लोगों की सेहत दोनों प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि पर्यटन सीजन के दौरान बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री लाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

सुनील सोनकर की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

महू-नीमच फोरलेन पर थार सवारों की गुंडागर्दी, टोल कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

महू-नीमच फोरलेन पर थार सवारों की गुंडागर्दी, टोल कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

मध्य प्रदेश के धार जिले में टोल प्लाजा पर बैरियर उठाने में हुई देरी पर युवकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू की।

सुप्रीम कोर्ट बोला- अपराधियों में मौत का डर जरूरी, रेप की 3 घटनाओं पर लिया स्वतः संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट बोला- अपराधियों में मौत का डर जरूरी, रेप की 3 घटनाओं पर लिया स्वतः संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में तीन नाबालिगों के साथ हुए गैंगरेप की घटनाओं पर संज्ञान लिया, पुलिस और गृह मंत्रालय से कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

एलपीयू हिंसा पर सियासी घमासान, हरसिमरत बादल ने सीएम मान से मांगा इस्तीफा

एलपीयू हिंसा पर सियासी घमासान, हरसिमरत बादल ने सीएम मान से मांगा इस्तीफा

पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्र प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़क उठी, जिससे राज्य की राजनीति में तनाव बढ़ गया है।

उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद के बीच AIMIM प्रदेश अध्यक्ष का बयान, “जल्द मुकाबला होगा और सबका हिसाब होगा”

उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद के बीच AIMIM प्रदेश अध्यक्ष का बयान, “जल्द मुकाबला होगा और सबका हिसाब होगा”

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाने के बाद विवाद बढ़ा। AIMIM नेता मोहसिन अली खान ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।

'मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई, वैसे ही बदमाशों में खौफ हो', जमुई कांड की पीड़िता की मां ने CM से मिलकर कहा

'मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई, वैसे ही बदमाशों में खौफ हो', जमुई कांड की पीड़िता की मां ने CM से मिलकर कहा

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के बाद, पीड़िता के माता-पिता ने मुख्यमंत्री से मिलकर दिए गए सुरक्षा और सहयोग के आश्वासन पर संतोष जताया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर