MP madrasa scholarship scam: MP में मदरसों में वजीफा घोटाला,फर्जी छात्रवृत्ति मे...

mp-madrasa-scholarship-scam-57-lakh-fraud

MP madrasa scholarship scam: MP में मदरसों में वजीफा घोटाला,फर्जी छात्रवृत्ति में 57 लाख का खेल, सिर्फ बोर्ड लगा मिला स्कूल

mp madrasa scholarship scam mp में मदरसों में वजीफा घोटालाफर्जी छात्रवृत्ति में 57 लाख का खेल सिर्फ बोर्ड लगा मिला स्कूल

अल्पसंख्यक छात्रों की छात्रवृत्ति में बड़ा घोटाला

MP madrasa scholarship scam: मध्यप्रदेश में अल्पसंख्यक छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। इस घोटाले में करोड़ों की छात्रवृत्ति फर्जी संस्थानों और कथित छात्रों के नाम पर हड़प ली गई।

केंद्र की जांच में हुआ खुलासा

केंद्र सरकार की जांच में पता चला कि कई मदरसे और शैक्षणिक संस्थान बिना किसी वैध मान्यता के छात्रवृत्ति ले रहे थे। राजधानी भोपाल में ऐसे 40 से ज्यादा संस्थानों की पहचान हुई है जो कागजों पर तो स्कूल दिखते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

 असली थे छात्र या सिर्फ कागजों पर मौजूद?

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि जिन छात्रों के नाम पर छात्रवृत्ति ली गई, क्या वे वास्तव में अस्तित्व में भी थे या सिर्फ फर्जी नामों से पैसा निकाला गया। करीब 57 लाख रुपए से ज्यादा की रकम पर सवाल उठ चुके हैं। कई स्कूलों का न तो सही पता मिला और न ही छात्रों का कोई रिकॉर्ड।

read more:  शहडोल में दिल दहला देने वाली घटना: हार्ट पेशेंट ने डिप्रेशन में की आत्महत्या, झाड़ियों में गोली मारकर दी जान

केवल बोर्ड लगे स्कूल, जमीन पर कुछ नहीं

भोपाल के जहांगीराबाद और अन्य इलाकों में कुछ स्कूलों की सिर्फ नेमप्लेट या होर्डिंग लगे मिले हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन जगहों पर कभी कोई स्कूल चला ही नहीं। एक उदाहरण सिटी मॉन्टेसरी स्कूल का है, जिसका सिर्फ बोर्ड मिला, बाकी कोई मौजूदगी नहीं थी।

अधिकारी और संचालक जांच के घेरे में

MP madrasa scholarship scam: इस घोटाले में केवल स्कूल संचालक ही नहीं, बल्कि शिक्षा विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कई अधिकारी भी राडार पर हैं। क्राइम ब्रांच ने संबंधित दस्तावेज तलब कर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तर पर जांच की मांग भी उठ रही है।

read more: भोपाल में युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या, बिश्नोई गैंग का बताने वाला आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

पंजाब CM ‘मान’ को बड़ा सियासी झटका: चाचा-चचेरे भाई के BJP में शामिल होने से बढ़ी AAP की मुश्किलें

राज्य

पंजाब CM ‘मान’ को बड़ा सियासी झटका: चाचा-चचेरे भाई के BJP में शामिल होने से बढ़ी AAP की मुश्किलें

पंजाब में राजनीतिक उलट-फेर का नया अध्याय जब मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने बीजेपी का दामन थामा।

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

राहुल गांधी ने PM मोदी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाया, सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने पूजा अर्चना की।

हरिद्वार में नाबालिग से गैंगरेप, अस्पताल के बाहर हंगामा, आरोप, पुलिस ने की मारपीट

राज्य

हरिद्वार में नाबालिग से गैंगरेप, अस्पताल के बाहर हंगामा, आरोप, पुलिस ने की मारपीट

हरिद्वार में एक नाबालिग लड़की के लापता होने के बाद उसकी मौत हो गई। परिवार ने गैंगरेप और मारपीट का आरोप लगाया।

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

राज्य

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के संभल स्थित स्कूल में हिंदू बच्चों को हिजाब और टोपी पहनने के लिए बाध्य करने पर प्रिंसिपल और दो शिक्षक निलंबित।

भोपाल में रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, विभाग ने की कड़ी कार्रवाई

राज्य

भोपाल में रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, विभाग ने की कड़ी कार्रवाई

भोपाल में एक आरक्षक और ड्राइवर को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। एसीपी अनिल वाजपेयी के नेतृत्व में जांच के बाद कदम उठाए गए।