आज मुख्य सचिव कार्यालय जुटाएगा अधिकारी,कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी

mp-government-offices

आज मुख्य सचिव कार्यालय जुटाएगा अधिकारी,कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी

आज मुख्य सचिव कार्यालय जुटाएगा अधिकारीकर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी

MP government offices: मध्य प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सख्त दिखाई दे रहे। आज मुख्य सचिव कार्यालय उपस्थिति की जानकारी जुटाएगा। और मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुबह 10 से 10.30 के बीच मुख्य सचिव कार्यालय से सभी अपर मुख्य सचिव,प्रमुख सचिव और सचिवों से जानकारी ली जाएगी। [caption id="attachment_137392" align="alignnone" width="1191"]मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव[/caption]

लौट सकता है सिक्स डे वर्किंग सिस्टम

मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार सुबह 10 से शाम 4 बजे तक अधिकारियों की आवाजाही पर विशेष निगरानी रहेगी। उपस्थिति संबंधी जानकारी शाम 6 बजे तक एकत्रित की जाएगी। लंच के बाद दफ्तर से नदारद रहने वाले एसओ से लेकर एडिशनल सेक्रेटरी तक की सूची तैयार होगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चेतावनी दी है कि आदत नहीं सुधरी तो सप्ताह में छह दिन काम का पुराना पैटर्न फिर शुरू किया जा सकता है।

MP government offices: ‘समय पर उपस्थिति’ के सख्त निर्देश

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल स्थित वल्लभ भवन समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में अफसरों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने साफ कहा है कि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की अनिवार्य रूप से कार्यालय में मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी।

उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

MP government offices: इसके तहत वल्लभ भवन, विंध्याचल, सतपुड़ा भवन, अन्य सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति, आने-जाने के समय और अनधिकृत अनुपस्थिति की जानकारी ली जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनकल्याणकारी योजनाओं और आम जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर काम करना अब अनिवार्य है, नहीं तो संबंधित के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

पंजाब CM ‘मान’ को बड़ा सियासी झटका: चाचा-चचेरे भाई के BJP में शामिल होने से बढ़ी AAP की मुश्किलें

राज्य

पंजाब CM ‘मान’ को बड़ा सियासी झटका: चाचा-चचेरे भाई के BJP में शामिल होने से बढ़ी AAP की मुश्किलें

पंजाब में राजनीतिक उलट-फेर का नया अध्याय जब मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने बीजेपी का दामन थामा।

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

राहुल गांधी ने PM मोदी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाया, सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने पूजा अर्चना की।

हरिद्वार में नाबालिग से गैंगरेप, अस्पताल के बाहर हंगामा, आरोप, पुलिस ने की मारपीट

राज्य

हरिद्वार में नाबालिग से गैंगरेप, अस्पताल के बाहर हंगामा, आरोप, पुलिस ने की मारपीट

हरिद्वार में एक नाबालिग लड़की के लापता होने के बाद उसकी मौत हो गई। परिवार ने गैंगरेप और मारपीट का आरोप लगाया।

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

राज्य

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के संभल स्थित स्कूल में हिंदू बच्चों को हिजाब और टोपी पहनने के लिए बाध्य करने पर प्रिंसिपल और दो शिक्षक निलंबित।

भोपाल में रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, विभाग ने की कड़ी कार्रवाई

राज्य

भोपाल में रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, विभाग ने की कड़ी कार्रवाई

भोपाल में एक आरक्षक और ड्राइवर को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। एसीपी अनिल वाजपेयी के नेतृत्व में जांच के बाद कदम उठाए गए।