MP में अब बिना अनुमति नहीं खुलेंगे सरकारी बैंक खाते

mp-government-bank-account-rules-finance-department-2026

MP में अब बिना अनुमति नहीं खुलेंगे सरकारी बैंक खाते

mp में अब बिना अनुमति नहीं खुलेंगे सरकारी बैंक खाते

mp government news: मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी खर्च और वित्तीय अनुशासन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। राज्य के वित्त विभाग ने कोषालय नियमों में संशोधन करते हुए साफ कर दिया है कि अब कोई भी विभाग या सरकारी संस्था बिना पूर्व अनुमति के नया बैंक खाता नहीं खोल सकेगी। यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। भोपाल से जारी आदेश के मुताबिक, सिर्फ खाता खोलने ही नहीं, बल्कि किसी मौजूदा सरकारी बैंक खाते को बंद करने के लिए भी अब वित्त विभाग की अनुमति अनिवार्य होगी। सरकार का कहना है कि यह फैसला अनाधिकृत खातों और बिखरी हुई वित्तीय व्यवस्था पर नियंत्रण के लिए लिया गया है। mp government news: अब बिना अनुमति नहीं खुलेंगे सरकारी बैंक खाते

mp government news: पांच साल से निष्क्रिय PD खातों की होगी समीक्षा

नए नियमों के तहत पांच साल या उससे अधिक समय से निष्क्रिय पड़े पीडी (पर्सनल डिपॉजिट) खातों की समीक्षा की जाएगी। जांच के बाद ऐसे खातों को बंद किया जाएगा। इसके साथ ही समेकित निधि से संचालित पीडी खाते अब वित्त विभाग की पूर्व स्वीकृति के बिना नहीं खोले जा सकेंगे।यदि कोई अनाधिकृत खाता संचालित पाया गया, तो संबंधित डीडीओ (ड्राइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर) को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार माना जाएगा। यहीं से सरकार की सख्ती का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। Also Read-केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन से राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की मुलाकात

mp government news: मंत्रियों के भुगतान अब ई-हस्ताक्षर से

वित्त विभाग ने डिजिटल व्यवस्था को और मजबूत करते हुए मंत्रियों के ई-हस्ताक्षर को भी वैधानिक मान्यता दे दी है। चूंकि मंत्रियों की एम्पलाई आईडी नहीं होती, इसलिए उन्हें आंशिक छूट दी गई है।अब मंत्रियों को मिलने वाले यात्रा भत्ते, क्षेत्र भत्ते और वेतन का भुगतान ई-हस्ताक्षर से किया जाएगा। पहले इन भुगतानों के लिए मंत्रियों को तीन अलग-अलग जगह हस्ताक्षर करने पड़ते थे, लेकिन नए नियमों के बाद सिर्फ एक बार हस्ताक्षर करने से ही तीनों तरह के भुगतान हो सकेंगे।

पेंशन और ग्रेच्युइटी भी डिजिटल सिस्टम से

सरकार ने पेंशन और ग्रेच्युइटी भुगतान को भी ई-हस्ताक्षर आधारित प्रणाली से जोड़ दिया है। इसके साथ ही कोषालय की सभी प्राप्तियां और जमाएं अब अनिवार्य रूप से साइबर ट्रेजरी से लिंक होंगी.वेतन, पेंशन और आकस्मिक व्यय के लिए मानकीकृत प्रारूप लागू किए जाएंगे, ताकि पूरे सिस्टम में एकरूपता बनी रहे और किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश कम हो।  

संबंधित सामग्री

पंजाब CM ‘मान’ को बड़ा सियासी झटका: चाचा-चचेरे भाई के BJP में शामिल होने से बढ़ी AAP की मुश्किलें

राज्य

पंजाब CM ‘मान’ को बड़ा सियासी झटका: चाचा-चचेरे भाई के BJP में शामिल होने से बढ़ी AAP की मुश्किलें

पंजाब में राजनीतिक उलट-फेर का नया अध्याय जब मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने बीजेपी का दामन थामा।

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

राहुल गांधी ने PM मोदी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाया, सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने पूजा अर्चना की।

हरिद्वार में नाबालिग से गैंगरेप, अस्पताल के बाहर हंगामा, आरोप, पुलिस ने की मारपीट

राज्य

हरिद्वार में नाबालिग से गैंगरेप, अस्पताल के बाहर हंगामा, आरोप, पुलिस ने की मारपीट

हरिद्वार में एक नाबालिग लड़की के लापता होने के बाद उसकी मौत हो गई। परिवार ने गैंगरेप और मारपीट का आरोप लगाया।

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

राज्य

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के संभल स्थित स्कूल में हिंदू बच्चों को हिजाब और टोपी पहनने के लिए बाध्य करने पर प्रिंसिपल और दो शिक्षक निलंबित।

भोपाल में रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, विभाग ने की कड़ी कार्रवाई

राज्य

भोपाल में रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, विभाग ने की कड़ी कार्रवाई

भोपाल में एक आरक्षक और ड्राइवर को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। एसीपी अनिल वाजपेयी के नेतृत्व में जांच के बाद कदम उठाए गए।