Tragic Drowning in Jashpur Dam

Jashpur Dam Accident: घोघरा डैम में गर्भवती महिला और बेटी डूबी, मौत!

In Chhattisgarh's Jashpur, a pregnant woman and her daughter drowned in the Ghoghra Dam on May 18 while bathing.

By : हेमा गुप्ता
Jashpur Dam Accident: घोघरा डैम में गर्भवती महिला और बेटी डूबी, मौत!

Jashpur Dam Accident: घोघरा डैम में गर्भवती महिला और बेटी डूबी, मौत

Jashpur Dam Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर में 18 मई को घोघरा डैम में डूबने से एक गर्भवती महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, मां-बेटी डैम में नहाने गई थी, इसी दौरान वो गहराई में चली गई और डूब गई। यह घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र की है।

कैसे हुई घटना?

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुकांती तिग्गा (32) और 8 साल की बेटी मिनाक्षी के रुप में हुई। वो ग्राम बालाझार की रहने वाली है। सुकांती अपनी दो बेटियों के साथ घोघरा डैम गई थीं, वहां किनारे कपड़े धोने के साथ-साथ बच्चों के साथ नहा रही थीं। इसी दौरान सुकांती और छोटी बेटी मीनाक्षी तिग्गा (8) अचानक गहरे पानी में चली गई और डूब गई। इससे उनकी मौत हो गई। 

वहीं बड़ी बेटी आराधना तिग्गा जो की 10 साल की है, उसे तैरना आता था तो उसने तैरकर खुद की जान बचाई। फिर घर पहुंची और परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन समेत ग्रामीण तत्काल वहां पहुंचे।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पत्थलगांव पुलिस टीम  घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। फिर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर  पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान डैम के किनारे बाल्टी,चप्पल , कपड़े रखे मिले।

संबंधित सामग्री

साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

छत्तीसगढ़ शासन ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को बीमा दावे में देरी के लिए तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट किया।

छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने सिंगापुर की कंपनी को सौंपा ‘इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर’

छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने सिंगापुर की कंपनी को सौंपा ‘इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर’

SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ ने 43,250 करोड़ का FDI प्राप्त कर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ी परियोजना हासिल की।

चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- संदेह है तो जनता का विश्वास जीतना होगा

चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- संदेह है तो जनता का विश्वास जीतना होगा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने छत्तीसगढ़ के दौरे पर ROLBOL यूथ कॉन्क्लेव 2026 में भाग लिया और युवाओं के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

सिंगापुर दौरे पर CM विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने पर उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

सिंगापुर दौरे पर CM विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने पर उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर में SING फोरम 2026 में भाग लेकर निवेश की संभावनाओं को वैश्विक निवेशकों के सामने प्रस्तुत किया।

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बाली में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मुंबई लाई गईं, जहां उनकी रीढ़ की सर्जरी की जाएगी। उन्हें एयर एंबुलेंस से लाया गया है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर