Mahakaleshwar Temple: महाकाल मंदिर के गर्भगृह में संत-पुजारी की एंट्री पर बैन, सिर्फ दर्शन की अनुमति

mahakal-temple-sant-pujari-banned-15-days

Mahakaleshwar Temple: महाकाल मंदिर के गर्भगृह में संत-पुजारी की एंट्री पर बैन, सिर्फ दर्शन की अनुमति

mahakaleshwar temple महाकाल मंदिर के गर्भगृह में संत-पुजारी की एंट्री पर बैन सिर्फ दर्शन की अनुमति

mahakal temple sant pujari banned: महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में संत और पुजारी के बीच हुए विवाद के बाद मंदिर समिति ने शनिवार को बड़ा निर्णय लिया है। मंदिर समिति की बैठक मंदिर के कंट्रोल रूम में हुई, जिसमें दोनों पक्षों को 15 दिन के लिए गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंधित कर दिया गया। हालांकि इस दौरान दोनों को सामान्य दर्शनार्थियों की तरह दर्शन करने की अनुमति दी गई है। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने इस फैसले की पुष्टि की।

महाकालेश्वर मंदिर की गरिमा पर ध्यान

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल का धाम लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का खास केंद्र है. जिस दौरान पुजारी और संत गर्भ गृह में भिड़े उस समय कई दर्शनार्थी यह दृश्य देख रहे थे. मंदिर की गरिमा को ध्यान में रखते हुए प्रशासक का कहना है कि "यह निर्णय इसलिए लिया गया है कि आगे से कोई ऐसा न करे.

संत-पुजारी के बीच हुई थी हाथापाई

पूरा विवाद बीते बुधवार को महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा और शहर के भर्तहरि गुफा के नाथ सम्प्रदाय के संत महावीर नाथ के बीच गर्भगृह में हुआ था. दोनों के बीच हाथापाई हुई और एक-दूसरे को अपशब्द भी कहे. यह पूरा वाकया वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था.

ये थी विवाद की वजह

घटनाक्रम ऐसा था कि शहर के भर्तहरि गुफा के संत महावीर नाथ व उनके साथ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से आए संत शंकर नाथ बाबा महाकाल के दर्शन करने महाकालेश्वर मंदिर आए थे. इस दौरान मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने उन्हें गर्भ गृह में भगवान महाकाल को जल चढ़ाते वक्त पगड़ी, टोपी या गमछा आदि वस्त्र पहन कर आने से मना किया था. पुजारी महेश शर्मा का कहना था कि "पुरुष सिर्फ बनियान में या बगैर बनियान के गर्भ गृह में प्रवेश कर सकता है. जबकि महिलाओं को साड़ी पहनकर गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति है." महावीर नाथ पुजारी महेश शर्मा की बात पर भड़क उठे. देखते-देखते बहस विवाद में बदल गई, जो बड़ी मुश्किल से शांत हुई.

सीएम तक पहुंचा मामला: mahakal temple sant pujari banned

दोनों पक्ष अधिकारियों को ज्ञापन देने अपने समर्थकों के साथ मंदिर प्रशासक, कलेक्टर, एसपी के पास पहुंचे. पुजारी महेश शर्मा ने तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी पत्र लिखा. वहीं संतों ने न्याय नहीं मिलने पर मंदिर में ही धुनि रमाने की चेतावनी दे दी थी. मामला गर्माता देख अधिकारियों ने मंदिर समिति के साथ बैठक कर 3 दिन में निर्णय लिया है. Read More:- बस एक गलती…और पूरी ज़िंदगी पछताना पड़ा, जानिए क्यों रिश्तों को समझना सबसे ज़रूरी है

संबंधित सामग्री

भारतीय सेना ने भारत-पाक सीमा पर ड्रोन बटालियन तैनात की,

राज्य

भारतीय सेना ने भारत-पाक सीमा पर ड्रोन बटालियन तैनात की, 'भैरव बटालियन' को मिलेगी मदद

भारतीय सेना ने राजस्थान की 1,070 किलोमीटर लंबी सीमा पर ड्रोन बटालियन 'भैरव बटालियन' और 'अशनी ड्रोन प्लाटून' तैनात किए हैं।

शनि देव की पूजा में तांबे के बर्तन क्यों वर्जित हैं?

सनातन

शनि देव की पूजा में तांबे के बर्तन क्यों वर्जित हैं?

हिंदू धर्म में शनि देव को 'न्यायाधीश' माना गया है, जिनकी पूजा में तांबे के बर्तनों का उपयोग वर्जित है क्योंकि तांबा सूर्य देव की धातु है।

“ईडी के डर से पंजाब में सियासी पकड़ बनाने की कोशिश”: पंजाब CM मान का बीजेपी पर तीखा हमला

राज्य

“ईडी के डर से पंजाब में सियासी पकड़ बनाने की कोशिश”: पंजाब CM मान का बीजेपी पर तीखा हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया है।

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों समेत पूरे परिवार की मौत

राज्य

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों समेत पूरे परिवार की मौत

बुलंदशहर का एक परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद घर लौटते समय भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पूरे परिवार की मौत हो गई।

बंगाल में नई सरकार ने ली शपथ, CM डॉ यादव बोले - आज से सुशासन, सुरक्षा और विकास के नवयुग का शुभारंभ

राज्य

बंगाल में नई सरकार ने ली शपथ, CM डॉ यादव बोले - आज से सुशासन, सुरक्षा और विकास के नवयुग का शुभारंभ

शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के पहले भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, नए युग की शुरुआत की घोषणा की।