Madhya Pradesh France cultural MoU: मध्यप्रदेश-फ्रांस सांस्कृतिक सहयोग,एमओयू से ...

madhya-pradesh-france-cultural-mou-global-platform-tourism-boost

Madhya Pradesh France cultural MoU: मध्यप्रदेश-फ्रांस सांस्कृतिक सहयोग,एमओयू से कलाकारों को मिलेगा वैश्विक मंच, पर्यटन को लगेगा नया पंख

madhya pradesh france cultural mou मध्यप्रदेश-फ्रांस सांस्कृतिक सहयोगएमओयू से कलाकारों को मिलेगा वैश्विक मंच पर्यटन को लगेगा नया पंख

भोपाल में ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर

Madhya Pradesh France cultural MoU: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास 'समत्व' में मध्यप्रदेश, भारत में फ्रांसीसी दूतावास और अलायंस फ्रांसेज़ डी भोपाल के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को बल देगा और अगले तीन वर्षों तक वैध रहेगा।

 मुख्यमंत्री ने जताई उत्सुकता, फ्रांस दौरे की जानकारी दी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह एमओयू न केवल सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देगा, बल्कि प्रदेश के कलाकारों को वैश्विक मंच और पहचान भी दिलाएगा। उन्होंने बताया कि उनका अगला माह फ्रांस दौरा प्रस्तावित है, जिसमें व्यापारिक और सांस्कृतिक संभावनाओं को विस्तार देने की योजना है।

read more: राजा रघुवंशी की आत्मा की शांति के लिए उज्जैन में हुआ पिंडदान,सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी उज्जैन पहुंचे

 फ्रांसीसी राजदूत ने जताई साझेदारी पर प्रसन्नता

भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी मथौ ने कहा कि उन्हें इस महत्वपूर्ण साझेदारी पर गर्व है। यह समझौता पर्यटन, पर्यावरण, शिक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भारत-फ्रांस संबंधों को और मजबूत करेगा। इससे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक सेतु और सशक्त होंगे।

 इंडो-फ्रेंच सांस्कृतिक कैलेंडर बनेगा आकर्षण का केंद्र

एमओयू के तहत हर साल एक इंडो-फ्रेंच सांस्कृतिक कैलेंडर जारी किया जाएगा जिसमें कला, संगीत, नृत्य, प्रदर्शनियां, फिल्में और खानपान से जुड़े कार्यक्रम शामिल होंगे। इसके साथ ही पर्यटन प्रचार सामग्री का फ्रेंच में अनुवाद किया जाएगा और गाइड्स को फ्रेंच भाषा का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

वैश्विक पहचान की दिशा में प्रदेश का कदम

Madhya Pradesh France cultural MoU: यह समझौता प्रदेश की सांस्कृतिक रणनीति को मजबूती देगा और कलाकारों, छात्रों और शिल्पकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश की वैश्विक पहचान की दिशा में एक मजबूत कदम बताया। इस मौके पर उद्योग, विदेश और सांस्कृतिक जगत से जुड़े कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

read more: कानपुर में लव जिहाद का मामला: टैक्सी ड्राइवर की सतर्कता से नाबालिग लड़की को बचाया गया

 

संबंधित सामग्री

5 महीने के यथार्थ को CM डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, जल्द स्वस्थ होने की कामना

राज्य

5 महीने के यथार्थ को CM डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, जल्द स्वस्थ होने की कामना

मध्यप्रदेश सरकार ने गंभीर रोगियों के लिए पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू की है, जिससे समय पर उच्च स्तरीय उपचार सुनिश्चित हो सके।

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाई रोक

राज्य

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाई रोक

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों के खिलाफ कदम उठाते हुए फीस और किताबों की मनमानी पर नियंत्रण के निर्देश जारी किए।

हिमाचल प्रदेश बनेगा पोषण नीति बनाने वाला पहला राज्य, CM सुक्खू ने दिए निर्देश

राज्य

हिमाचल प्रदेश बनेगा पोषण नीति बनाने वाला पहला राज्य, CM सुक्खू ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में व्यापक पोषण नीति और स्वास्थ्य विभाग के डिजिटलीकरण के लिए निर्देश दिए।

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

हिमंता दूसरी बार असम के CM बने, NEET UG 2026 का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द, और बिहार में NEET एग्जाम रद्द करने के मामले में बड़ी गिरफ्तारी।

History Of Budhwa Mangal: क्यों मनाया जाता है बुढ़वा मंगल? जानिए पौराणिक कथा..

सनातन

History Of Budhwa Mangal: क्यों मनाया जाता है बुढ़वा मंगल? जानिए पौराणिक कथा..

Budhwa Mangal, observed in Jyeshtha month, is dedicated to Lord Hanuman. Marked by rituals and community feasts, it symbolizes devotion and overcoming adversities.