लैंडस्लाइड से उत्तराखंड हाईवे बंद

चमोली में लैंडस्लाइड, भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला NH-107B बंद

चमोली के नीति-मलारी हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई, जिससे क्षेत्रीय आवाजाही पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। मलबा हटाने का काम जारी है।

चमोली में लैंडस्लाइड, भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला NH-107B बंद

चमोली में लैंडस्लाइड

उत्तराखंड के चमोली में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले नीति-मलारी नेशनल हाईवे (NH-107B) पर लैंडस्लाइड हुई, जिससे हाईवे बंद हो गया। हादसा सड़क चौड़ीकरण और डबल लेन निर्माण कार्य के दौरान हुआ, जब पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा दरक कर सड़क पर आ गिरा, जिससे भारी मात्रा में सड़क पर मलबा और चट्टानें फैल गईं।

गांवों का संपर्क टूटा

मौजूद लोगों ने पहाड़ी को गिरता देख गाड़ियां छोड़कर दौड़ लगाई और अपनी जान बचाई। इसके बाद JCB मलबा हटाने में जुट गई। लैंडस्लाइड के कारण नीति घाटी के 2 दर्जन से ज्यादा गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया है।

मलबा हटाने का काम जारी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण क्षेत्र में डर का माहौल है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है। सूचना मिलते ही प्रशासन, BRO और संबंधित एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं। JCB मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण राहत और सड़क खोलने के काम में काफी बाधा आ रही है। अधिकारियों ने बताया कि मौसम की स्थिति और पहाड़ी की संवेदनशीलता को देखते हुए हाईवे खोलने में वक्त लग सकता है।

क्षेत्रीय आवाजाही पर प्रभाव 

नीति-मलारी नेशनल हाईवे सामरिक और स्थानीय दोनों दृष्टियों से अहम है, जिसके बंद होने से क्षेत्रीय आवाजाही पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। रोड बंद होने से स्थानीय निवासियों को राशन, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी कार्यों के लिए गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

संबंधित सामग्री

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने झनकट क्षेत्र में अपना काफिला रोककर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनसे आत्मीयता से मुलाकात की।

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने की अपील की।

देहरादून में 332 नव नियुक्त कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से करें काम

देहरादून में 332 नव नियुक्त कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से करें काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में 332 नव नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए, जनसेवा के लिए संकल्पित करते हुए उन्हें प्रेरित किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर