लक्ष्मणझूला पुलिस को मिली सफलता, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार

lakshman-jhula-police-arrest-drug-smugglers-ganja

लक्ष्मणझूला पुलिस को मिली सफलता, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार

लक्ष्मणझूला पुलिस को मिली सफलता 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार

Lakshman Jhula drug arrest: पौड़ी गढ़वाल के लक्ष्मण झूला थाना इलाके में नशे के सौदागरों की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 

2 नशा तस्कर गिरफ्तार

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने भीमगोड़ा क्षेत्र में घेराबंदी कर 2 अंतरराज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1 किलो 04 ग्राम चरस बरामद की गई है, जिसकी बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है। पुलिस के मुताबिक SSP सर्वेश पंवार द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए। 

[caption id="attachment_138556" align="alignnone" width="1124"]2 ड्रग तस्कर गिरफ्तार 2 ड्रग तस्कर गिरफ्तार[/caption]

Lakshman Jhula drug arrest: 1 किलो गांजा बरामद

इसी क्रम में लक्ष्मणझूला पुलिस टीम भीमगोड़ा क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवक पुलिस को देखकर सकपका गए। संदेह होने पर जब पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली, तो उनके पास से चरस की खेप बरामद हुई। पकड़े गए तस्करों की पहचान मेनपाल उर्फ मोनू निवासी मुजफ्फरनगर, हाल निवासी कनखल हरिद्वार और राजकुमार निवासी संभल, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। तलाशी में मेनपाल के पास से 503 ग्राम और राजकुमार के पास से 501 ग्राम चरस बरामद हुई। 

अवैध कारोबार पर कार्रवाई

SSI प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि आरोपी नशे की इस खेप को खपाने की फिराक में थे। दोनों आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है। SSP सर्वेश पंवार ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी हर कड़ी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

5 महीने के यथार्थ को CM डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, जल्द स्वस्थ होने की कामना

राज्य

5 महीने के यथार्थ को CM डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, जल्द स्वस्थ होने की कामना

मध्यप्रदेश सरकार ने गंभीर रोगियों के लिए पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू की है, जिससे समय पर उच्च स्तरीय उपचार सुनिश्चित हो सके।

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाई रोक

राज्य

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाई रोक

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों के खिलाफ कदम उठाते हुए फीस और किताबों की मनमानी पर नियंत्रण के निर्देश जारी किए।

हिमाचल प्रदेश बनेगा पोषण नीति बनाने वाला पहला राज्य, CM सुक्खू ने दिए निर्देश

राज्य

हिमाचल प्रदेश बनेगा पोषण नीति बनाने वाला पहला राज्य, CM सुक्खू ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में व्यापक पोषण नीति और स्वास्थ्य विभाग के डिजिटलीकरण के लिए निर्देश दिए।

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

हिमंता दूसरी बार असम के CM बने, NEET UG 2026 का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द, और बिहार में NEET एग्जाम रद्द करने के मामले में बड़ी गिरफ्तारी।

History Of Budhwa Mangal: क्यों मनाया जाता है बुढ़वा मंगल? जानिए पौराणिक कथा..

सनातन

History Of Budhwa Mangal: क्यों मनाया जाता है बुढ़वा मंगल? जानिए पौराणिक कथा..

Budhwa Mangal, observed in Jyeshtha month, is dedicated to Lord Hanuman. Marked by rituals and community feasts, it symbolizes devotion and overcoming adversities.