जोशीमठ में भूस्खलन का खतरा बरकरार

जोशीमठ में खतरा टला नहीं, भूस्खलन जारी, विस्थापन और मॉनिटरिंग में देरी

उत्तराखंड के जोशीमठ में भूस्खलन से खतरा जारी है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि मानसून में स्थिति और बिगड़ सकती है। विस्थापन और मॉनिटरिंग परियोजनाएं अधूरी हैं।

जोशीमठ में खतरा टला नहीं, भूस्खलन जारी, विस्थापन और मॉनिटरिंग में देरी

जोशीमठ में घरों में आई दरारों ने

2023 में उत्तराखंड के जोशीमठ में घरों में आई दरारों ने देशभर को हिला दिया था, लेकिन 3 साल बाद भी खतरा खत्म नहीं हुआ है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां भूस्खलन अब भी जारी है और मानसून में हालात फिर बिगड़ सकते हैं। हैरानी की बात यह है कि 100 करोड़ स्वीकृत होने के बावजूद प्रभावित लोगों का विस्थापन अब तक पूरा नहीं हो सका।

भूस्खलन पूरी तरह नहीं रुका 

जोशीमठ की जांच करने वाली संस्थाओं में शामिल वाडिया इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों का कहना है कि क्षेत्र में भूस्खलन पूरी तरह रुका नहीं है। जमीन के अंदर हलचल जारी है, जो फिलहाल दिखाई नहीं देती, लेकिन मानसून के दौरान इसकी स्पीड तेज हो सकती है और स्थिति अचानक गंभीर बन सकती है।

मॉनिटरिंग सिस्टम

2023 में सर्वे के बाद वैज्ञानिकों ने कई सुझाव दिए थे, लेकिन उन पर काम नहीं हो पाया। विशेषज्ञों का कहना है कि केवल खतरे वाले इलाके को चिन्हित करना काफी नहीं है, बल्कि लगातार मॉनिटरिंग सिस्टम और अलर्ट मैकेनिज्म विकसित करना जरूरी है ताकि वक्त रहते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

मजबूत ड्रेनेज सिस्टम जरूरी

वैज्ञानिकों ने कहा है कि संवेदनशील इलाकों में विकास कार्य वहां की क्षमता के अनुसार ही होने चाहिए। बिना किसी पूर्व योजना के निर्माण और बढ़ती आबादी खतरे को बढ़ा सकती है। साथ ही मजबूत ड्रेनेज सिस्टम जरूरी है, क्योंकि जल निकासी की खराब व्यवस्था जमीन की स्थिरता को प्रभावित करती है। 

संबंधित सामग्री

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने झनकट क्षेत्र में अपना काफिला रोककर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनसे आत्मीयता से मुलाकात की।

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने की अपील की।

लखनऊ में 40 हजार घरों में पानी घुसा:बिहार के 466 गांवों में बाढ़, एमपी में 7 अक्टूबर से बारिश का अनुमान

लखनऊ में 40 हजार घरों में पानी घुसा:बिहार के 466 गांवों में बाढ़, एमपी में 7 अक्टूबर से बारिश का अनुमान

भारत के कई राज्यों में मौसमी परिवर्तनों से बारिश और बाढ़ की स्थिति है, जबकि कुछ इलाकों में तापमान में वृद्धि हुई है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर