Jabalpur News: भाई करता था चोरी, बहन बेचती थी माल, लाखों के सामान के साथ 5 गिरफ्तार

jabalpur-brother-used-to-steal-sister-used-to-sell-the-goods

Jabalpur News: भाई करता था चोरी, बहन बेचती थी माल, लाखों के सामान के साथ 5 गिरफ्तार

jabalpur news भाई करता था चोरी बहन बेचती थी माल लाखों के सामान के साथ 5 गिरफ्तार

jabalpur brother sister: मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने शातिर चोर भाई-बहनों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.खास बात ये है कि भाई चोरी की वारदात को अंजाम देता था और बहन उस चोरी के सामन को बेचती थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से दस लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं।

jabalpur brother sister: सूने घरों को बनाते थे निशाना

ASP आयुष गुप्ता ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया.कि गोहलपुर थानान्तर्गत अमखेरा खेरमाई मंदिर के समीप निवासी मनीषा कुशवाहा तथा त्रिमूर्ति नगर अम्बेडकर कॉलोनी निवासी शिवांश दुबे के सूने घर में चोरी की वारदात घटित हुई थी। अज्ञात चोर ने जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात चोर के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी थी।

सूने घर को बनाते थे निशाना

पुलिस ने जांच के बाद संदेह के आधार पर गढ़ा निवासी पीयूष उर्फ चिंटू अहिरवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उसने पूछताछ पर अम्बेडकर कॉलोनी त्रिमूर्ति नगर एवं अमखेरा सहित थाना तिलवारा अंतर्गत एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी युवक ने बताया कि उसने चोरी का माल अपनी बहन पूजा चौधरी  निवासी रियान स्कूल के पास त्रिमूर्ति नगर को दिए थे। जिसने उसने संजय साहू, मनीषा साहू साहू तथा शिवांशु साहू निवासी मछली मार्केट दक्षिण मिलौनीगंज को चोरी के जेवरात ढाई लाख रुपये में बेच दिए हैं।

दो महिला समेत 5 गिरफ्तार

पुलिस ने दो महिला सहित पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल क्रमांक एमपी 20 जेडपी 6857 तथा चुराए हुए जेवरों को बेचने से मिले रुपयों से खरीदे हुए टीवी, फ्रिज तथा दस लाख रुपये मूल्य के चुराये हुए जेवरात जब्त किए। पांच आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। Read More:- MP Weather: MP में कड़ाके की ठंड प्रदेश के 21 जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट

संबंधित सामग्री

पंजाब CM ‘मान’ को बड़ा सियासी झटका: चाचा-चचेरे भाई के BJP में शामिल होने से बढ़ी AAP की मुश्किलें

राज्य

पंजाब CM ‘मान’ को बड़ा सियासी झटका: चाचा-चचेरे भाई के BJP में शामिल होने से बढ़ी AAP की मुश्किलें

पंजाब में राजनीतिक उलट-फेर का नया अध्याय जब मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने बीजेपी का दामन थामा।

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

राहुल गांधी ने PM मोदी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाया, सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने पूजा अर्चना की।

हरिद्वार में नाबालिग से गैंगरेप, अस्पताल के बाहर हंगामा, आरोप, पुलिस ने की मारपीट

राज्य

हरिद्वार में नाबालिग से गैंगरेप, अस्पताल के बाहर हंगामा, आरोप, पुलिस ने की मारपीट

हरिद्वार में एक नाबालिग लड़की के लापता होने के बाद उसकी मौत हो गई। परिवार ने गैंगरेप और मारपीट का आरोप लगाया।

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

राज्य

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के संभल स्थित स्कूल में हिंदू बच्चों को हिजाब और टोपी पहनने के लिए बाध्य करने पर प्रिंसिपल और दो शिक्षक निलंबित।

भोपाल में रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, विभाग ने की कड़ी कार्रवाई

राज्य

भोपाल में रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, विभाग ने की कड़ी कार्रवाई

भोपाल में एक आरक्षक और ड्राइवर को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। एसीपी अनिल वाजपेयी के नेतृत्व में जांच के बाद कदम उठाए गए।