हेमकुंड साहिब यात्रा 2023

श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, विशेष तैयारियां जारी

23 मई को श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे। नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने CM पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, विशेष तैयारियां जारी

श्री हेमकुंड साहिब के कपाट

23 मई को श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस साल आम श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। आगामी यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। यात्रा शुरु होने से पहले पहले 20 मई को ऋषिकेश से पहले जत्थे को रवाना किया जाएगा।

CM से मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बिंद्रा ने CM को 20 मई को आयोजित होने वाले पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि परंपरा के अनुसार पहले जत्थे का नेतृत्व पंज प्यारों द्वारा किया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा 

CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए शासन-प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। यात्रा मार्ग और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री धामी ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार यात्रा को सफल, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र जीत बिंद्रा ने बताया कि लाखों श्रद्धालु इस पावन यात्रा में शामिल होकर गुरु गोबिंद सिंह जी की तपोभूमि श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

संबंधित सामग्री

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा की सराहना की।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

उत्तरकाशी दौरे पर CM धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव

उत्तरकाशी दौरे पर CM धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास प्रोजेक्ट्स की घोषणा की, जिसमें विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं।

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने झनकट क्षेत्र में अपना काफिला रोककर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनसे आत्मीयता से मुलाकात की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर