हरियाणा में एक्सप्रेस-वे पर UP के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत

यूपी पुलिसकर्मियों की मौत

हरियाणा में एक्सप्रेस-वे पर UP के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत

हरियाणा के नूंह में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर 5 पुलिसकर्मियों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

हरियाणा में एक्सप्रेस-वे पर up के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत

यूपी पुलिसकर्मियों की मौत |

UP के जालौन के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वालों में 2 दरोगा, 2 सिपाही और ड्राइवर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कार से पुलिसकर्मी अपहरण के मामले में दबिश देने गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हो गया।

5 लोगों की मौत

लोगों के मुताबिक, ड्राइवर ने एक्सप्रेस-वे पर ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान गाड़ी बेकाबू हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई। हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर धुलावट टोल प्लाजा के पास हुआ। हादसे के बाद 5 पुलिसकर्मियों के शव गाड़ी में बुरी तरह फंसे हुए थे। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। पुलिसकर्मी जालौन के उरई कोतवाली में तैनात थे। उनकी पहचान दरोगा मोहित यादव, दरोगा सत्यभान, सिपाही अशोक और सिपाही प्रदीप के रूप में हुई। ड्राइवर की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

गाड़ी में फंसे शव

जिस स्कॉर्पियो से पुलिसवाले जा रहे थे, वह हरियाणा के जींद RTO में रजिस्टर्ड है। हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटनास्थल से पुलिस को एक UP पुलिस को आईकार्ड मिला है। यह सब इंस्पेक्टर मोहित यादव का है। तावड़ू सदर थाना प्रभारी शीशराम ने बताया- 5 शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर एंबुलेंस बुलाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित सामग्री

वादे नहीं, विकास की गारंटी देती है भाजपा”: अंबाला में हरियाणा सीएम सैनी का विपक्ष पर तीखा हमला

राज्य

वादे नहीं, विकास की गारंटी देती है भाजपा”: अंबाला में हरियाणा सीएम सैनी का विपक्ष पर तीखा हमला

हरियाणा के सीएम सैनी ने अंबाला में भाजपा की नीतियों का बखान किया, विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता को उजागर किया।

कवर्धा में सड़क दुर्घटना में दंपत्ति की मौत, बच्चा घायल

राज्य

कवर्धा में सड़क दुर्घटना में दंपत्ति की मौत, बच्चा घायल

In Kawardha, a speeding truck hit a motorcycle, killing a couple instantly and leaving their child injured. The driver fled the scene.

भैंसे बेचकर पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही पत्नी ने पति को छोड़ा

राज्य

भैंसे बेचकर पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही पत्नी ने पति को छोड़ा

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक पति ने अपनी पत्नी पर तलाक के बदले 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पत्नी ने उसकी मदद से नर्स का कोर्स किया था।

बरेली के जिम में महिला डॉक्टर के साथ रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार, 80 हिंदू महिलाएं वर्कआउट करती थी

राज्य

बरेली के जिम में महिला डॉक्टर के साथ रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार, 80 हिंदू महिलाएं वर्कआउट करती थी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम में हिंदू महिला डॉक्टर के साथ रेप हुआ। दो भाई, अकरम और आलम बेग को गिरफ्तार किया गया।

CM योगी आदित्यनाथ ने 474 नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए

राज्य

CM योगी आदित्यनाथ ने 474 नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने विभिन्न विभागों में 474 नई नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए, जिसमें नियुक्ति प्रक्रिया की निष्पक्षता पर बल दिया गया।