विवादित गंगा घाट वीडियो

हरिद्वार में पत्नी का किया था पिंडदान, Video Viral होने पर पत्नी बोली - बदनाम किया, पति शराब पीते है

हरिद्वार के हरकी पैड़ी पर एक व्यक्ति द्वारा पत्नी की तस्वीर पर थूककर गंगा में प्रवाहित करने का वीडियो वायरल होने के बाद पत्नी नेहा ने अपनी सफाई में वीडियो जारी किया।

हरिद्वार में पत्नी का किया था पिंडदान, Video Viral होने पर पत्नी बोली - बदनाम किया, पति शराब पीते है

हरिद्वार में पत्नी का किया था पिंडदान

हरिद्वार की हरकी पैड़ी के पास गंगा घाट से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें युवक पत्नी की माला चढ़ी तस्वीर पर थूकने और उसे गंगा में प्रवाहित कर रहा था। मामले में अब उसकी पत्नी नेहा अरोड़ा सामने आई हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर अपने पति अमित अरोड़ा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

वीडियो हुआ था वायरल

बता दे, कुछ दिन पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक युवक हरकी पैड़ी पर पत्नी की माला चढ़ी तस्वीर लेकर पहुंचा था। वीडियो में युवक पहले तस्वीर पर थूकता है, कथित तौर पर पिंडदान जैसी क्रिया करता है और बाद में तस्वीर गंगा में प्रवाहित कर देता है। अब इस पूरे विवाद के बीच पत्नी नेहा ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो दावे किए जा रहे हैं, वे पूरी तरह सही नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति अक्सर शराब के नशे में विवादित हरकतें करते हैं और दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है।

‘मेरी बदनामी हो रही’

नेहा ने बताया कि करीब 2 महीने पहले ही दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया कोर्ट में शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि निजी विवाद को धार्मिक स्थल तक ले जाकर तमाशा बनाना गलत है। नेहा ने अपने वीडियो बयान में कहा कि, "मेरे पति का नाम अमित अरोड़ा है, जिन्होंने 3 दिन पहले हरिद्वार जाकर मेरी फोटो पर हार चढ़ाकर गंगा जी में मेरा पिंडदान किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से मेरी बदनामी हो रही है कि मैं गंदी Reels बनाती थी और उस वजह से मेरे पति मुझसे परेशान थे, इसलिए उन्होंने मेरा पिंडदान किया।

‘पति शराब पीते है’

नेहा ने कहा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है, मैंने सोशल मीडिया पर कभी भी ऐसी कोई वीडियो नहीं बनाई है। आप लोग मेरी इंस्टाग्राम ID देख सकते हैं, वहां कोई भी गंदी वीडियो या रील नहीं मिलेगी। यह सब इसलिए किया गया है क्योंकि मेरे पति और मैं पिछले 2 महीने से अलग रह रहे हैं। तलाक का केस फाइल हो चुका है, मेरे बच्चे मेरे साथ रहते हैं। हमारी शादी को 17 साल हो गए हैं, लेकिन अमित शराब पीकर हमारे साथ गाली-गलौज करते थे और मुझ पर हाथ उठाते थे। मैंने इतने साल सब कुछ बर्दाश्त किया, लेकिन अब इसका असर मेरे बच्चों पर भी पड़ रहा था, इसलिए मैंने उनसे अलग होने का फैसला किया।

संबंधित सामग्री

जया बच्चन पर कंगना रनोट का तंज, बोलीं- जब बात रखने बैठती हैं तो पूछने पर कहती हैं ‘नहीं बताऊंगी’

जया बच्चन पर कंगना रनोट का तंज, बोलीं- जब बात रखने बैठती हैं तो पूछने पर कहती हैं ‘नहीं बताऊंगी’

जया बच्चन का एक वीडियो जिसमें वह न्यूज चैनल के माइक को पीछे धकेलती हैं, वह वायरल हो गया है। कंगना रनोट ने इस पर तंज कसा है।

जमुई के बाद अब समस्तीपुर में भी लड़की से बदसलूकी ,सड़क पर घसीटा, 4 आरोपी गिरफ्तार

जमुई के बाद अब समस्तीपुर में भी लड़की से बदसलूकी ,सड़क पर घसीटा, 4 आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ सड़क पर बदसलूकी की घटना वीडियो में कैद हुई, जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अपनी जरूरत से पहले दूसरों की चिंता, छात्रा लवप्रीत की सोच ने छुआ CM धामी का दिल

अपनी जरूरत से पहले दूसरों की चिंता, छात्रा लवप्रीत की सोच ने छुआ CM धामी का दिल

हरिद्वार की छात्रा लवप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए डिजिटल संसाधनों की मांग की, जिसके बाद टैबलेट वितरण की घोषणा हुई।

सलमान खान अपने ड्राइवर पर भड़के, दावा- फैन का पैर गाड़ी के नीचे आया; एक्टर ने लगाई फटकार

सलमान खान अपने ड्राइवर पर भड़के, दावा- फैन का पैर गाड़ी के नीचे आया; एक्टर ने लगाई फटकार

सलमान खान की कार के नीचे एक फैन का पैर आने की अपुष्ट खबर के बाद, अभिनेता ने ड्राइवर को फटकार लगाई। घटना मुंबई में गणपति दर्शन के समय हुई।

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली का शव फंदे पर मिला, 13 मामलों में मिली थी मौत की सजा

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली का शव फंदे पर मिला, 13 मामलों में मिली थी मौत की सजा

सुरेंद्र कोली, जो निठारी कांड में प्रमुख आरोपी थे, की हरिद्वार में मौत हो गई। उनका शव एक चाय की दुकान में फंदे पर मिला।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर