ग्वालियर में ट्रैफिक राहत उपाय

ग्वालियर में गर्मी से राहत के लिए ट्रैफिक सिग्नल ब्लिंकर मोड में

ग्वालियर में ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 12 से 5 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल को ब्लिंकर मोड में रखने का फैसला किया है ताकि गर्मी में लोगों को ज्यादा देर धूप में न खड़े रहना पड़े।

ग्वालियर में गर्मी से राहत के लिए ट्रैफिक सिग्नल ब्लिंकर मोड में

ग्वालियर में भीषण गर्मी के चलते लोगों को राहत देने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। जिससे अब शहर के व्यस्त चौराहों और तिराहों पर दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल ब्लिंकर मोड पर रहेंगे। जिससे लोगों को राहत रहे और लोगों को ज्यादा देर तक धूप में खड़ा ना होना पड़े।इस फैसले को लेकर ASP ट्रैफिक अनु बेनीवाल का कहना है कि तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण रेड सिग्नल पर लंबे समय तक रुकना लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा था। 

इसी को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि वाहन चालक बिना ज्यादा देर रुके आसानी से निकल सकें। हालांकि पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ब्लिंकर मोड के दौरान भी ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सावधानी से वाहन चलाएं। जानकारी के अनुसार शहर में शुरुआत तौर पर 05 सिग्नल पर यह ट्रायल शुरू किया,जिसके बाद वाहनों के दबाव को देखते हुए अन्य चौक चौराहों को चिन्हित कर उन्हें भी इस व्यवस्था से जोड़ा जा रहा हैं।

READ MORE: MP में गर्मी का तांडव जारी, राजगढ़ सबसे गर्म:अगले 4 दिन 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

संबंधित सामग्री

ग्वालियर में सोशल मीडिया से महिलाओं को फंसाने वाला युवक गिरफ्तार, मोबाइल में 50 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले

ग्वालियर में सोशल मीडिया से महिलाओं को फंसाने वाला युवक गिरफ्तार, मोबाइल में 50 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले

ग्वालियर पुलिस ने योगेश गुप्ता को गिरफ्तार किया, जिसने महिलाओं को आपत्तिजनक वीडियो कॉल्स के जरिए फंसाकर उनका शोषण किया।

सीएम डॉ. यादव ने बेंगलुरु में निवेशकों से किया वन-टू-वन संवाद, एमपी को मिले 1200 करोड़ के प्रस्ताव

सीएम डॉ. यादव ने बेंगलुरु में निवेशकों से किया वन-टू-वन संवाद, एमपी को मिले 1200 करोड़ के प्रस्ताव

ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन को लेकर हुई अहम चर्चा से मध्यप्रदेश को 1200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, 20 हजार नए रोजगार संभावित।

टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में ग्वालियर के टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन की स्थापना के लिए दक्षिण भारत के निवेशकों से सहयोग की आशा है।

बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योगपतियों से ग्वालियर टेलीकॉम जोन में निवेश के लिए वार्ता करेगी।

भंडारा खाकर लौट रहे 15 बच्चे बीमार! पेड़ से तोड़कर खाया रतनजोत का जहरीला फल, अस्पताल में भर्ती

भंडारा खाकर लौट रहे 15 बच्चे बीमार! पेड़ से तोड़कर खाया रतनजोत का जहरीला फल, अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर में 15 बच्चे जहरीले रतनजोत के फल खाने के बाद बीमार पड़ गए। समय पर उपचार से अधिकांश बच्चे अब खतरे से बाहर।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर