गाजियाबाद में ज्योतिषि ने की आत्महत्या, फ्लैट में मिली मां की लाश

ghaziabad-astrologer-suicide-mother-found-dead-flat

गाजियाबाद में ज्योतिषि ने की आत्महत्या, फ्लैट में मिली मां की लाश

गाजियाबाद में ज्योतिषि ने की आत्महत्या फ्लैट में मिली मां की लाश

Ghaziabad astrologer suicide: गाजियाबाद की सोसायटी की 13वीं मंजिल से कूद कर ज्योतिषि राजवीर ने आत्महत्या कर ली। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब राजवीर का फ्लैट खुलवाया तो घर में उनकी मां सतनाम की लाश कंबल में लिपटी मिली। 

ज्योतिषि ने की आत्महत्या

मामला गाजियाबाद के थाना कवि नगर क्षेत्र का है। जहां एक हाई राइज सोसायटी की 13वीं मंजिल से कूद कर 40 साल के राजवीर ने खुदखुशी कर ली। मौके पर जब पुलिस टीम पहुंची और ग्राउंड फ्लोर का उसका फ्लैट खुलवाया गया तो वहां कंबल में लिपटी राजवीर की मां भी मृत मिली। आशंका जताई जा रही है कि मां की मौत कई दिन पहले हुई।

[caption id="attachment_141994" align="alignnone" width="1317"]ज्योतिषि राजवीर सिंह, मृतक ज्योतिषि राजवीर सिंह, मृतक[/caption]

13वें फ्लोर से कूदा

राजवीर सिंह ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट नंबर-028 में रहता था। वह ज्योतिषी था। वह इन दिनों यूट्यूब पर कंटेंट पोस्ट करता था। बताया जा रहा है कि वह 3 दिन से घर बंद था। उसकी पत्नी और 10 साल का बेटा उससे अलग रहते है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस ने बताया कि राजवीर पहले 13वीं मंजिल पर गया। वहां से डक्ट एरिया से नीचे कूद गया। 

[caption id="attachment_141995" align="alignnone" width="1311"]इसी बिल्डिंग में रहता था मृतक इसी बिल्डिंग में रहता था मृतक[/caption]

Ghaziabad astrologer suicide: फ्लैट में लाश 

राजवीर सिंह बीच में लगे लोहे के शेड से टकराते हुए नीचे ग्राउंड फ्लोर पर गिरा। गार्ड ने किसी चीज के गिरने की आवाज सुनी तो वह भागकर डक्ट एरिया के पास गया। जहां राजवीर खून से लथपथ पड़ा था। गार्ड ने शोर मचाया, तो लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद उन लोगों ने पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस राजवीर के फ्लैट में जांच पड़ताल के लिए गई। फ्लैट से बदबू आ रही थी। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो राजवीर की मां सतनाम कौर की लाश थी। मां की लाश 2 से 3 दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, धीमी वोटिंग के बीच 13 मई को होगा फैसला

राज्य

हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, धीमी वोटिंग के बीच 13 मई को होगा फैसला

हरियाणा के 7 शहरी निकायों में मतदान शुरू हुआ, जिसमें 614 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। 8.71 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

Chhattisgarh Wedding Drama: गर्लफ्रेंड के ससुराल पहुंचा बॉयफ्रैंड, दूल्हे ने मांगा तलाक

राज्य

Chhattisgarh Wedding Drama: गर्लफ्रेंड के ससुराल पहुंचा बॉयफ्रैंड, दूल्हे ने मांगा तलाक

In Chhattisgarh, a bride's lover caused a scene at her reception, leading to the groom refusing to accept her. The case is now with local police.

बिहार में खत्म हो गया डिप्टी CM पद? सरकारी नोटिफिकेशन पर बवाल

राज्य

बिहार में खत्म हो गया डिप्टी CM पद? सरकारी नोटिफिकेशन पर बवाल

बिहार में सम्राट कैबिनेट के विस्तार के बाद जारी नोटिफिकेशन ने सवाल उठाए हैं कि क्या उपमुख्यमंत्री का पद समाप्त हो गया है।

चमोली में लैंडस्लाइड, भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला NH-107B बंद

राज्य

चमोली में लैंडस्लाइड, भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला NH-107B बंद

चमोली के नीति-मलारी हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई, जिससे क्षेत्रीय आवाजाही पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। मलबा हटाने का काम जारी है।

योगी कैबिनेट का दूसरी बार विस्तार, 8 नए मंत्री शामिल, 2 प्रमोट हुए

राज्य

योगी कैबिनेट का दूसरी बार विस्तार, 8 नए मंत्री शामिल, 2 प्रमोट हुए

योगी कैबिनेट में दूसरी बार विस्तार किया गया, जिसमें 2 कैबिनेट मंत्री और 6 राज्यमंत्री शामिल हुए। नए मंत्रिमंडल में विविध सामाजिक समूहों का प्रतिनिधित्व है।