Tehri Accident CM Condolences: टिहरी में अनियंत्रित वाहन खाई में गिरी, हादसे में 8 की मौत!

Tehri Tragic Accident

Tehri Accident CM Condolences: टिहरी में अनियंत्रित वाहन खाई में गिरी, हादसे में 8 की मौत!

A pickup truck lost control and plunged into a deep gorge in Tehri, killing 8 and injuring 2. Rescue operations are ongoing.

tehri accident cm condolences टिहरी में अनियंत्रित वाहन खाई में गिरी हादसे में 8 की मौत

Tehri Accident CM Condolences: उत्तराखंड के टिहरी जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चंबा-कोटी सड़क मार्ग पर नैल के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

ऋषिकेश से घनसाली जा रहा था वाहन

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था। इसी दौरान नैल के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे गहरी खाई में जा गिरा।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे की सूचना मिलते ही चंबा पुलिस और SDRF की टीमें तुरंत एक्शन में आईं। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति काफी दुर्गम होने के बावजूद, बचाव दल ने तत्परता दिखाते हुए खाई में उतरकर राहत कार्य शुरू किया। अब तक दो घायलो को बाहर निकल लिया है, जिनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं अभी रेस्क्यू जारी है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्वेता चौबे स्वयं घटनास्थल पर मौजूद हैं। उनकी निगरानी में SDRF, स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं।

CM धामी ने जताया दुख 

CM धामी ने जताया दुखा कि- 'जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 

जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।'


 

संबंधित सामग्री

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों समेत पूरे परिवार की मौत

राज्य

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों समेत पूरे परिवार की मौत

बुलंदशहर का एक परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद घर लौटते समय भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पूरे परिवार की मौत हो गई।

महाकाल बाबा के दर्शन करने जा रहें दोस्तों की कार पलटी,  1 की मौत

राज्य

महाकाल बाबा के दर्शन करने जा रहें दोस्तों की कार पलटी, 1 की मौत

A car accident on the Khandwa-Amravati highway claimed the life of one young man and left three others injured as they were en route to a temple in Ujjain.

ऋषिकेश में गंगा में डूबे हरियाणा के 2 युवक, 9 लोगों ने भगाई नाव, बचाया

राज्य

ऋषिकेश में गंगा में डूबे हरियाणा के 2 युवक, 9 लोगों ने भगाई नाव, बचाया

हरियाणा से आए दो युवक ऋषिकेश में गंगा के तेज बहाव में फंस गए। राफ्टिंग गाइड राजेंद्र रावत ने साहसिक कार्रवाई कर दोनों की जान बचाई।

बालोद में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से 3 दोस्तों की मौत

राज्य

बालोद में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से 3 दोस्तों की मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद में तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत में 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।

बाइक सवार और कार के बीच टक्कर, 3 दोस्तों की मौत!

राज्य

बाइक सवार और कार के बीच टक्कर, 3 दोस्तों की मौत!

In Balod, Chhattisgarh, a severe crash between a high-speed car and a motorcycle resulted in the death of three friends.