CG NEWS :छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, चैतन्य-बघेल और दीपेन चावड़ा से पूछताछ जारी

chhattisgarh-liquor-scam-political-bureaucratic-corruption

CG NEWS :छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, चैतन्य-बघेल और दीपेन चावड़ा से पूछताछ जारी

cg news छत्तीसगढ़ शराब घोटाला चैतन्य-बघेल और दीपेन चावड़ा से पूछताछ जारी

Chhattisgarh liquor scam : छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और कारोबारी दीपेन चावड़ा को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। दोनों से पूछताछ की गई। जांच एजेंसी ने इस दौरान 'Big-Boss' नामक वॉट्सऐप ग्रुप की जानकारियों को क्रॉस चेक किया, जिसमें घोटाले से जुड़ी वित्तीय व प्रशासनिक गतिविधियों की चर्चा होती थी।

‘Big-Boss’ वॉट्सऐप ग्रुप

व्हाट्सएप ग्रुप में चैतन्य बघेल, अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा, सौम्या चौरसिया जैसे कई आरोपित शामिल थे। इस ग्रुप के माध्यम से करोड़ों रुपए की हेराफेरी, मनी लॉन्ड्रिंग और लेन-देन की पूरी जानकारी साझा की जाती थी। भ्रष्टाचार को लेकर रणनीतियाँ बनाई जाती थीं। जांच एजेंसी ने मोबाइल चैट्स और सोशल मीडिया डाटा से इस ग्रुप का पूरा नेटवर्क खोलने की कोशिश की है। READ MORE : 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर,CM साय बोले–जल्द खत्म होगा नक्सलवाद

कोर्ट में पेशी

पूर्व आईएएस अधिकारी निरंजन दास समेत कई अन्य अधिकारियों की कोर्ट में पेशी हो चुकी है। निरंजन दास पहले भी कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में संलिप्त पाए गए थे। ईओडब्ल्यू ने इस घोटाले में उनकी भूमिका पर जांच तेज कर दी है।

घोटाले की रकम और आरोप

2019 से 2022 के बीच कांग्रेस शासन के समय यह शराब घोटाला हुआ। घोटाले की राशि लगभग ₹3,200 करोड़ आंकी गई है। आरोप है कि सरकारी और गैरकानूनी शराब बिक्री से नकदी वसूली, रिश्वतखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग की गई। चैतन्य बघेल पर आरोप है कि उन्होंने लगभग ₹1,000 करोड़ की कमाई को अपने कब्जे में रखा। इसके साथ ही कई सरकारी अधिकारियों और कारोबारियों ने मिलकर इस सिंडिकेट को चलाया।

जांच जारी, आगे की कार्रवाई

जांच एजेंसी ने आरोपी चैतन्य और दीपेन को 6 अक्टूबर और 29 सितंबर तक की रिमांड पर भेजा है। दोनों से विस्तार से पूछताछ जारी है। इसके अलावा एडीशनल डिजिटल एविडेंस, बैंक लेनदेन और मोबाइल चैट्स की समीक्षा करके आरोपी नेटवर्क को पकड़ा जाएगा। इस घोटाले की जांच अभी भी कई स्तर पर जारी है और आने वाले समय में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक भ्रष्टाचार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं और छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।  

संबंधित सामग्री

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

राज्य

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के संभल स्थित स्कूल में हिंदू बच्चों को हिजाब और टोपी पहनने के लिए बाध्य करने पर प्रिंसिपल और दो शिक्षक निलंबित।

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, ग्लोबल तनाव के बीच अस्थिरता

फाइनेंस

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, ग्लोबल तनाव के बीच अस्थिरता

शेयर बाजार ने आज गिरावट दिखाई, जिसमें सेंसेक्स 1312.91 अंक और निफ्टी 360.30 अंक नीचे बंद हुआ। वैश्विक तनाव और क्रूड ऑइल की कीमतें बढ़ने के कारण मार्केट में अस्थिरता बढ़ी।

CM सम्राट ने किया मंदिरी नाले पर बनी सड़क का उद्घाटन, कहा - पुलिस का हाथ खोले

राज्य

CM सम्राट ने किया मंदिरी नाले पर बनी सड़क का उद्घाटन, कहा - पुलिस का हाथ खोले

CM Samrat Chaudhary inaugurates a new road at Mandiri Nala, promising relief from traffic jams and boosting local commercial development.

मसूरी में पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी,  नशे में धुत युवक को किया गिरफ्तार

राज्य

मसूरी में पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी, नशे में धुत युवक को किया गिरफ्तार

मसूरी में एक युवक को पिता की पुलिस वर्दी का इस्तेमाल करने और नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

भोपाल में पुलिस ने 37 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

राज्य

भोपाल में पुलिस ने 37 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

भोपाल की हनुमानगंज थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 37 ग्राम ड्रग्स और अन्य सबूत बरामद हुए।