छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट में 4 जवान शहीद: पूर्व CM भूपेश बघेल ने सरकार पर उठाए सवाल

IED ब्लास्ट में 4 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट में 4 जवान शहीद: पूर्व CM भूपेश बघेल ने सरकार पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर IED ब्लास्ट में 4 जवान शहीद हुए। नक्सलियों द्वारा बिछाई गई IED को डिप्यूज करते समय धमाका हुआ।

छत्तीसगढ़ में ied ब्लास्ट में 4 जवान शहीद पूर्व cm भूपेश बघेल ने सरकार पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर शनिवार को IED ब्लास्ट में 4 जवान शहीद हो गए। फोर्स शनिवार सुबह कोरोसकोडा के जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों की बिछाई गई IED को डिप्यूज करते समय अचानक जोरदार धमाका हुआ।

3 जवानों की मौके पर मौत हो गई

बता दें कि छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में की पूरी घटना है।  बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद जवानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। और हादसे में घायल जवानों का तुरंत रेस्क्यू किया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण 3 जवानों की मौके पर मौत हो गई। 

घायल जवान परमानंद कोर्राम को बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट गया था,जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इस घटना पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने सरकार पर सवाल उठाए,और कहा कि नक्सलवाद के खत्म होने के राजनीतिक नारे से काम नहीं चलेगा।

भूपेश बोले-राजनीतिक नारे से काम नहीं चलेगा

इस घटना पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को समझना होगा कि नक्सलवाद के ख़त्म होने के राजनीतिक नारे से काम नहीं चलेगा।

बस्तर IG बोले- सूचना के आधार पर चल रहा था अभियान

घटना को लेकर बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की सर्च के दौरान सुरक्षाबलों को एक नक्सली डंप भी मिला है। सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मिले इनपुट के आधार पर पिछले कुछ महीनों से लगातार आईईडी बरामदगी का अभियान चलाया जा रहा है। आज का अभियान भी उसी का हिस्सा था। इस दौरान हादसा हुआ।

संबंधित सामग्री

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

राहुल गांधी अचानक पहुंचे मैगी पॉइंट, चाय-मैगी का उठाया लुत्फ; सचिन पायलट, भूपेश बघेल समेत कई नेता रहे मौजूद

राज्य

राहुल गांधी अचानक पहुंचे मैगी पॉइंट, चाय-मैगी का उठाया लुत्फ; सचिन पायलट, भूपेश बघेल समेत कई नेता रहे मौजूद

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान मैगी पॉइंट पर अचानक रुक कर चाय और मैगी का आनंद लिया, जिसने स्थानीय लोगों और राहगीरों में उत्साह बढ़ाया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे योग, राज्यभर में तैयारियां पूरी

राज्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे योग, राज्यभर में तैयारियां पूरी

21 जून को छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह से मनाया जाएगा। सरगुजा के पीजी कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

छत्तीसगढ़ HC ने जेल में बंद छात्र को NEET परीक्षा देने की दी अनुमति

राज्य

छत्तीसगढ़ HC ने जेल में बंद छात्र को NEET परीक्षा देने की दी अनुमति

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने रायपुर सेंट्रल जेल में बंद एक छात्र को NEET परीक्षा देने की अनुमति दी।

नैनो क्रांति से मेगा समृद्धि की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़, कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार

राज्य

नैनो क्रांति से मेगा समृद्धि की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़, कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देकर किसानों की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।