Naxal surrender: बीजापुर में 51, कांकेर में 21 नक्सलियों का हथियारों के साथ सरेंडर

chhattisgarh-bijapur-kanker-naxal-surrender

Naxal surrender: बीजापुर में 51, कांकेर में 21 नक्सलियों का हथियारों के साथ सरेंडर

naxal surrender बीजापुर में 51 कांकेर में 21 नक्सलियों का हथियारों के साथ सरेंडर

सभी को सरकार की पुनर्वास योजना का मिलेगा लाभ

Bijapur Kanker Naxal surrender: बीजापुर जिले में बुधवार को 51 और कांकेर जिले में 21 नक्सलियों ने अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। बीजापुर में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 9 महिला और 42 पुरुष शामिल हैं। इनमें 23 नक्सलियों पर कुल 66 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इसमें 8 लाख के पांच, 5 लाख का एक, 2 लाख के सात और 1 लाख के सात नक्सली शामिल हैं।

Bijapur Kanker Naxal surrender: समर्पण करने वाले नक्सली

बीजापुर में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में पीएलजीए बटालियन और कंपनी नंबर 01, 02 और 05 के पांच सदस्य, एरिया कमेटी और प्लाटून से जुड़े सात सदस्य, एलओएस के तीन सदस्य, एक मिलिशिया प्लाटून कमांडर, चौदह मिलिशिया प्लाटून सदस्य, तथा गुर्नीस, जनताना सरकार, डीकेएमएस और सीएनएम संगठनों के बीस सदस्य शामिल हैं।कांकेर में आत्मसमर्पित नक्सलियों में 13 महिला और 8 पुरुष शामिल हैं।

Bijapur Kanker Naxal surrender: गुलाब देकर स्वागत

उत्तर बस्तर के कांकेर में स्थानीय लोगों ने नक्सलियों का संविधान की किताब और गुलाब भेंट करके मुख्यधारा में शामिल होने पर स्वागत किया। बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि राज्य शासन की पूना मारगेम योजना का मकसद नक्सलियों को हिंसा छोड़कर समाज में वापस लाना है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को पुनर्वास योजना के तहत 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

Bijapur Kanker Naxal surrender: माओवादी प्रभाव में कमी

इंद्रावती एरिया कमेटी का माड़ डिवीजन लगभग खाली हो गया है। ये नक्सली नॉर्थ सब जोनल ब्यूरो की कुएमारी और किसकोडो एरिया कमेटी से संबंधित थे। इसमें डिवीजन कमेटी सेक्रेटरी मुकेश भी शामिल हैं।

पुनर्वास नीति से युवाओं में विश्वास

छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि. सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और नियद नेल्ला नार योजना ने माओवादी हिंसा में लिप्त युवाओं में नया विश्वास जगाया है। हिंसा का रास्ता छोड़कर वे अब मुख्यधारा में लौट रहे हैं। Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?  

संबंधित सामग्री

अशोकनगर में देवी की मूर्ति को किया खंडित, ग्रामीणों ने आरोपी को खंबे से बांधा

राज्य

अशोकनगर में देवी की मूर्ति को किया खंडित, ग्रामीणों ने आरोपी को खंबे से बांधा

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक युवक ने देवी की मूर्ति को पत्थर से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे स्थानीय तनाव बढ़ गया और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया।

भारतीय सेना ने भारत-पाक सीमा पर ड्रोन बटालियन तैनात की,

राज्य

भारतीय सेना ने भारत-पाक सीमा पर ड्रोन बटालियन तैनात की, 'भैरव बटालियन' को मिलेगी मदद

भारतीय सेना ने राजस्थान की 1,070 किलोमीटर लंबी सीमा पर ड्रोन बटालियन 'भैरव बटालियन' और 'अशनी ड्रोन प्लाटून' तैनात किए हैं।

शनि देव की पूजा में तांबे के बर्तन क्यों वर्जित हैं?

सनातन

शनि देव की पूजा में तांबे के बर्तन क्यों वर्जित हैं?

हिंदू धर्म में शनि देव को 'न्यायाधीश' माना गया है, जिनकी पूजा में तांबे के बर्तनों का उपयोग वर्जित है क्योंकि तांबा सूर्य देव की धातु है।

“ईडी के डर से पंजाब में सियासी पकड़ बनाने की कोशिश”: पंजाब CM मान का बीजेपी पर तीखा हमला

राज्य

“ईडी के डर से पंजाब में सियासी पकड़ बनाने की कोशिश”: पंजाब CM मान का बीजेपी पर तीखा हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया है।

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों समेत पूरे परिवार की मौत

राज्य

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों समेत पूरे परिवार की मौत

बुलंदशहर का एक परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद घर लौटते समय भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पूरे परिवार की मौत हो गई।