बुलंदशहर में बर्थडे पार्टी खूनी बनी

बुलंदशहर में बर्थडे पार्टी में कांड, बर्थडे बॉय ने 3 लोगों को मारी गोली

बुलंदशहर में बर्थडे पार्टी विवाद खूनी झगड़े में बदला, तीन लोगों की मौत हो गई। आरोपी पूर्व बसपा नेता जीतू सैनी भाग निकले।

बुलंदशहर में बर्थडे पार्टी में कांड, बर्थडे बॉय ने 3 लोगों को मारी गोली

बुलंदशहर में जन्मदिन

बुलंदशहर में जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। एक बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के नेहरुपुर चुंगी स्थित सुभाष रोड पर जिम के अंदर चल रही पार्टी में फायरिंग हुई, जिसमें 3 युवकों की गोली लगने से मौत हो गई। 

केक लगाने को लेकर विवाद

बुलंदशहर में जन्मदिन पार्टी के दौरान शनिवार रात 12 बजे BJP नेता के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, जिम में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। चश्मदीदों ने बताया कि BJP नेता के चचेरे भाई ने आरोपी बर्थडे बॉय जीतू सैनी के चेहरे पर केक लगा दिया। इससे वह भड़क गया। पहले कहासुनी हुई, लेकिन इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तीनों की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग गए। 

इलाके में तनाव

मामला खुर्जा के RJS फिटनेस जिम का है। आरोपी जीतू सैनी पूर्व बसपा नगर अध्यक्ष रह चुका है। फायरिंग में मनीष सैनी (30), आकाश सैनी (19) और अमरदीप सैनी (32) की मौत होे गई है। मनीष वार्ड नंबर 24 के BJP सभासद संजय सैनी के छोटे भाई थे, जबकि आकाश उनके भतीजे और अमरदीप चाचा के लड़के थे। घटना के बाद इलाके में तनाव है। भारी संख्या में फोर्स की तैनाती गई है। आसपास के बाजारों को बंद करा दिया गया है। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर निगरानी की जा रही है। 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस इलाके में फ्लैग मार्च कर रही है। 

खून के बदले खून

मृतक अमरदीप की पत्नी सिमरन का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि मुझे इंसाफ चाहिए। सब कुछ प्लानिंग के साथ हुआ। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। बहन राधा ने कहा कि आरोपियों के घर और फैक्ट्रियों पर बुलडोजर चलाओ। हमें खून के बदले खून चाहिए। वहीं, मनीष की बहन ने कहा- भाई को दावत के बहाने बुलाया गया और फिर उन्हें मार दिया गया। मुझे खून का बदला चाहिए। CM योगी से मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

संबंधित सामग्री

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव नहर से बरामद; पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर आरोप लगाया कि वे पंजाब में उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए ED और CBI का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक किशोर की प्रेम प्रसंग के शक में हत्या हुई। पड़ोसी ने गला घोंटकर हत्या की और शव को पोखर में फेंक दिया।

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

रायपुर में BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक या कम्प्रोमाइज होने का मामला सामने आया है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर