पश्चिम बंगाल में BJP प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। बंगाल में BJP की जीत के बाद बिहार में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मनाते नजर आए। CM सम्राट चौधरी ने बंगाल की जीत के लिए जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी,वो बंगाल हमारा है।’
BJP का जश्न
दरभंगा के लहेरियासराय में BJP कार्यकर्ताओं ने टावर पर चढ़कर जश्न मनाया।
बेगूसराय में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। वहीं जिला मुख्यालय में DJ के साथ जुलूस निकाला गया।
CM की नीतीश से मुलाकात
इधर, केरल विधानसभा में RJD के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। कुथुपरम्बा विधानसभा क्षेत्र में RJD उम्मीदवार PK प्रवीण ने कांग्रेस के खिलाफ लड़ते हुए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की उम्मीदवार जयंती राजन को हरा दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की और NDA की प्रचंड जीत के पल को साझा किया।

बिहार विधान परिषद की विधानसभा कोटे की सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के श्री सूर्य कुमार शर्मा (अरविंद शर्मा) जी का निर्विरोध निर्वाचित होना उनके संपूर्ण, सतत जनसेवा और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) May 4, 2026
उनकी मेहनत, निष्ठा और जनहित के प्रति लगन सराहनीय है। हार्दिक बधाई एवं… pic.twitter.com/6tcjMyTqlh
भभुआ में जश्न
दरभंगा में जीत के जश्न के बीच BJP कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी वाले को बुलाया। इसके बाद स्टॉल पर PM नरेंद्र मोदी का बैनर लगाया गया और फिर कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खाया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कैमूर के भभुआ शहर में उत्साह देखा गया। भभुआ के एकता चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।