Bikaner Live In Murder Case: लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या!

bikaner-live-in-murder-jasveer-kaur-harpreet-singh

Bikaner Live In Murder Case: लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या!

bikaner live in murder case लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या

Bikaner Live In Murder Case: राजस्थान के बीकानेर के खाजूवाला में एक आदमी ने अपनी लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या कर दी। फिर थाने जाकर खुद को सरेंडर कर दिया।

बता दें, महिला का इससे एक बच्चा भी है। करीब 3 साल पहले पति को छोड़कर महिला युवक के साथ रहती थी।

थाने पहुंचकर कबूल किया जुर्म

लिव-इन पार्टनर की हत्या करने के बाद उसका शव जंगल में फेंक दिया था। उसके 2 घंटे बाद युवक थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि- उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

  

2 अप्रैल की दोपहर मृतका जसवीर कौर का शव बरामद हुआ।

मृतका के भाई का बयान

मृतका के भाई बलविंद्र ने बताया कि- 'एक दिन पहले महिला ने फोन कर कहा था कि- 'मेरे बेटे को मुझसे अलग कर दिया है। अब मुझे कभी भी मार सकता हैं। इस मैंने उससे कहा कि कल (2 अप्रैल) शाम तक घर आकर बात करता हूं। लेकिन इससे पहले ही दोपहर करीब तीन बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि हरप्रीत ने जसवीर की हत्या कर दी।'

आगे बताया कि-

'बहन जसवीर कौर की शादी 27 केवाईडी में हुई थी। लेकिन वह अपने पति को छोड़कर पास के गांव 8 डीडब्ल्यूडी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी सिंह के साथ रहने लगी थी। दोनों पिछले करीब ढाई साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस दौरान करीब एक साल पहले जसवीर ने एक बेटे को जन्म दिया था।'

पुलिस में दर्ज कराया गया मामला

भाई ने थाने में आरोपी हरप्रीत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई। वहीं थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत ने बताया कि- 'महिला के साथ लिव-इन में रहने वाला हरप्रीत सिंह गुरुवार दोपहर को थाने पहुंचा था। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है तथा शव चक 9 डीडब्ल्यूडी में पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।'

पुलिस ने शव को पोस्टमाॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Also read- Gorakhpur Woman Murder: प्रेमी ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या!

संबंधित सामग्री

हिमाचल प्रदेश बनेगा पोषण नीति बनाने वाला पहला राज्य, CM सुक्खू ने दिए निर्देश

राज्य

हिमाचल प्रदेश बनेगा पोषण नीति बनाने वाला पहला राज्य, CM सुक्खू ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में व्यापक पोषण नीति और स्वास्थ्य विभाग के डिजिटलीकरण के लिए निर्देश दिए।

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

हिमंता दूसरी बार असम के CM बने, NEET UG 2026 का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द, और बिहार में NEET एग्जाम रद्द करने के मामले में बड़ी गिरफ्तारी।

History Of Budhwa Mangal: क्यों मनाया जाता है बुढ़वा मंगल? जानिए पौराणिक कथा..

सनातन

History Of Budhwa Mangal: क्यों मनाया जाता है बुढ़वा मंगल? जानिए पौराणिक कथा..

Budhwa Mangal, observed in Jyeshtha month, is dedicated to Lord Hanuman. Marked by rituals and community feasts, it symbolizes devotion and overcoming adversities.

सिंधिया-दिग्विजय सिंह पर मानहानि केस, ‘देश विरोधी’ शब्द को लेकर MPMLA कोर्ट में हुई सुनवाई

राज्य

सिंधिया-दिग्विजय सिंह पर मानहानि केस, ‘देश विरोधी’ शब्द को लेकर MPMLA कोर्ट में हुई सुनवाई

केंद्रीय मंत्री सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच मानहानि केस की सुनवाई ग्वालियर कोर्ट में हुई, अगली तारीख 15 जून को निर्धारित।

CM भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को दी बधाई, कामाख्या देवी के किए दर्शन

राज्य

CM भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को दी बधाई, कामाख्या देवी के किए दर्शन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम के नए CM हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया, जहाँ प्रधानमंत्री मोदी भी उपस्थित थे।