बुजुर्ग महिला से मारपीट

भोपाल में टीटीई ने बुजुर्ग महिला को मारा घूंसा, टूटे दांत

भोपाल में टीटीई नदीम खान ने 75 वर्षीय सुशीला देवी को घूंसा मारा, जिससे उनके दांत टूट गए। घटना के बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।

भोपाल में टीटीई ने बुजुर्ग महिला को मारा घूंसा, टूटे दांत

राजधानी भोपाल में कुशीनगर एक्सप्रेस में 75 साल की बुजुर्ग महिला से टीटीई ने बेरहमी से मारपीट की। बता दें कि आरोपी ने महिला के मुह पर घूंसा मारकर उसके दांत तोड़ दिए। नर्मदापुरम से वह भोपाल की यात्रा करने के लिए स्टेशन पहुंची थी। और ट्रेन चलने के लिए तैयार हुई और बुजुर्ग सामने खड़े एसी कोच में चढ़ गई। 

और AC कोच में चढ़ने से टीसी भड़क गया। और बुजुर्ग ने उसे कहा कि वह धीरे धीरे स्लीपर कोच में जा रही है। इस पर वह कहने लगा कि जल्दी निकलो। उन्होंने कहा कि मैं बुजुर्ग हूं और जल्दी जल्दी नहीं चल सकूंगी। इस पर वह भड़क गया और हाथ मोड़कर घूंसा मार दिया। 

आरोपी नदीम की गिरफ्तारी कर ली गई

घूंसा लगने से बुजुर्ग महिला का दांत टूट गया। घटना के बाद रानी कमलापति स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद बुजुर्ग महिला ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने टीटीई नदीम खान पर मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पूरी घटना 6 मई की है, और शुक्रवार को आरोपी नदीम की गिरफ्तारी कर ली गई।

तत्काल निर्देश नहीं मानने से भड़का नदीम

जीआरपी रानी कमलापति थाने के प्रभारी एमएस सोमवंशी ने बताया कि.. सुशीला देवी(75) डी-6 पूर्वी रेलवे कॉलोनी भोपाल में रहती हैं। ट्रेन छूटने के डर से सुशीला देवी एसी कोच में चढ़ गई। ट्रेन में सवार टीटीई नदीम खान ने महिला को तत्काल बोगी से उतरने का निर्देश दिया। 

बेटे के साथ थाने पहुंचकर दर्ज कराई

विरोध करने पर उसने मुंह का घूंसा मारा था। जिससे दांत टूट गया और खून निकलने लगा। कुछ लोगों ने बीच बचाव करते हुए टीटीई से बचाया। बाद में उन्होंने अपने बेटे को घटना की जानकारी दी। 

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन, पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए विभिन्न एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुआ भव्य आयोजन

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर में एक डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उसके भाई पर एयरगन से गोली चलाई, बाद में खुदकुशी का प्रयास किया।

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में, मारपीट और धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में, मारपीट और धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल और उनके साथियों पर मारपीट, धमकी और लूट के आरोप में FIR दर्ज की गई। देहरादून पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर