भोपाल में बस जाँच अभियान

भोपाल में यात्री बसों पर सघन जांच अभियान, भारी जुर्माने लगाए गए

भोपाल में परिवहन विभाग ने यात्री बसों पर सघन जाँच अभियान चलाया, जिसमें कई बसों को नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माने लगाए गए।

भोपाल में यात्री बसों पर सघन जांच अभियान, भारी जुर्माने लगाए गए

भोपाल। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन विभाग की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने शनिवार को शहर में यात्री बसों की सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले बस संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई। कुल मिलाकर 3 लाख 82 हजार 600 रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। 

तत्काल प्रभाव से निरस्त

जांच के दौरान सबसे गंभीर लापरवाही एमपी13-P-7033 नंबर वाली यात्री बस में पाई गई। बस में लगे फायर एक्सटिंग्विशर की वैधता समाप्त हो चुकी थी और आपातकालीन खिड़की भी आसानी से नहीं खुल रही थी। यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली इन खामियों को देखते हुए अधिकारियों ने बस की फिटनेस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी। 

2 लाख 69 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसी बसों को तब तक सड़क पर नहीं उतारा जाएगा, जब तक सभी कमियां पूरी तरह दूर नहीं कर ली जातीं।इसके अलावा चेकिंग अभियान में कुल 8 बसों में परमिट शर्तों के उल्लंघन पाए गए। इन बस संचालकों से समन शुल्क के रूप में 1 लाख 13 हजार 500 रुपये वसूले गए। विभाग की टीम ने ओवरलोडिंग, दस्तावेजों की कमी, टायरों की स्थिति खराब होने और अन्य तकनीकी खामियों पर भी नजर रखी। इससे पहले 16 मई 2026 को भी परिवहन विभाग ने 3 बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 लाख 69 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला था। 

ऐसे सघन चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे

दोनों दिनों की कार्रवाई को मिलाकर कुल जुर्माना 3.82 लाख रुपये से अधिक हो गया है। परिवहन विभाग के अधिकारी ने कहा, “यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बस संचालकों को चेतावनी दी जाती है कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।” आने वाले दिनों में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे सघन चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। 

सकारात्मक कदम उठाया जा रहा

विभाग का यह अभियान बसों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और परमिट शर्तों को सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया है। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे ऐसी बसों की सूचना तुरंत परिवहन विभाग को दें, जहां सुरक्षा मानक पूरे न किए जा रहे हों। इस सख्ती से भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और सुरक्षित बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया जा रहा है। 

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन, पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए विभिन्न एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुआ भव्य आयोजन

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर में एक डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उसके भाई पर एयरगन से गोली चलाई, बाद में खुदकुशी का प्रयास किया।

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का 7वां संस्करण भोपाल में बुधवार से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का 7वां संस्करण भोपाल में बुधवार से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में वैश्विक निवेश, एडवेंचर टूरिज्म और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं का विस्तार होगा।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर