भयावह घटना: रोहतास में युवक की आत्महत्या की कोशिश

रोहतास में युवक ने काटा प्राइवेट पार्ट, मंदिर में चढ़ाया, फिजिकल रिलेशन बनाने को लेकर पत्नी से लड़ाई 

रोहतास में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया और फिर गले पर चोट पहुंचाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने उसे बचाया।

रोहतास में युवक ने काटा प्राइवेट पार्ट, मंदिर में चढ़ाया, फिजिकल रिलेशन बनाने को लेकर पत्नी से लड़ाई 

रोहतास में युवक ने काटा प्राइवेट पार्ट,

बिहार के रोहतास में एक युवक ने पत्नी से विवाद होने के बाद सुसाइड करने की कोशिश की। युवक ने चाकू से पहले अपना प्राइवेट पार्ट काटा फिर उसे लेकर गांव में मंदिर पहुंचा। इसके बाद उसने अपने गले को भी धड़ से अलग करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने युवक के हाथ से चाकू छीना और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

फिजिकल रिलेशन बनाने को लेकर लड़ाई 

युवक के भाई ने बताया, ‘पति-पत्नी के बीच अक्सर फिजिकल रिलेशन बनाने को लेकर लड़ाई होती थी। भाई अपनी पत्नी पर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। उनकी पत्नी अक्सर इस बात को लेकर मना कर देती थी। घटना रोहतास के सासाराम में एक गांव की है। युवक की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है।

अक्सर होती थी लड़ाई

बता दे, साल 2022 में युवक की शादी सासाराम की रहने वाली एक लड़की से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सब ठीक रहा। इसके बाद दंपती के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई होते रहती थी। कई बार रात में कमरे से चिल्लाने की आवाज आती थी। परिजनों ने बताया कि कुछ समय बाद हमें जानकारी मिली की भाई अपनी पत्नी पर रिलेशन बनाने के लिए दबाव बनाता है। इसी वजह से दोनों पति-पत्नी में लड़ाई होती है।

प्राइवेट पार्ट काटा

मंगलवार की रात करीब 8 बजे दोनों ने साथ में खाना खाया, फिर अपने कमरे में सोने चले गए। इसी बीच रात करीब 9 बजे उनके कमरे से फिर से चिल्लाने की आवाज आई। चचेरे भाई ने बताया कि हम लोगों ने जब अपने कमरे से बाहर निकलकर देखा तो भाई घर का दरवाजा खोलकर बाहर जा चुका था। वहीं, भाभी अपने रो रही थी। हमें लड़ाई की वजह पता थी, इसलिए पूछने की हिम्मत नहीं की। हालांकि, इस घटना का हमें अंदाजा नहीं था कि उसने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया है।

‘अब नहीं होगी लड़ाई’

करीब 10 बजे गांव में हंगामा हुआ कि एक युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया है। हम लोग दौड़ते हुए मंदिर के पास पहुंचे तो देखा भाई खून से लथपथ था। उसका प्राइवेट पार्ट मंदिर के फर्श पर रखा था, वहीं उसके हाथ में खून से सना चाकू था। गले पर भी चोंट के निशान थे। हमलोग उसे वहां से उठाते हुए तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान उनके जुबान से सिर्फ एक बात निकल रही थी कि मुझे नहीं जिना है। जिस चीज के कारण हम पति-पत्नी के बीच लड़ाई हो रही थी। आज उसे ही हटा दिया। अब हमलोगों के बीच लड़ाई नहीं होगी। इतना बोलने के बाद वो बेहोश हो गए।

संबंधित सामग्री

बिहार में बाढ़ से नुकसान का होगा आकलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

बिहार में बाढ़ से नुकसान का होगा आकलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

बिहार में आई बाढ़ से भारी नुकसान, मुख्यमंत्री ने राहत और पुनर्वास के लिए त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। नदियों में सिल्ट जमा होने को भी बाढ़ का कारण बताया गया।

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक किशोर की प्रेम प्रसंग के शक में हत्या हुई। पड़ोसी ने गला घोंटकर हत्या की और शव को पोखर में फेंक दिया।

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर में एक डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उसके भाई पर एयरगन से गोली चलाई, बाद में खुदकुशी का प्रयास किया।

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में 7 अक्टूबर को भाजपा 'विकसित भारत संकल्प सभा' आयोजित करेगी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे।

बिहार सीएम सम्राट चौधरी का आज पहला रोहतास दौरा, बाईपास का लोकार्पण और युवा संवाद में होंगे शामिल

बिहार सीएम सम्राट चौधरी का आज पहला रोहतास दौरा, बाईपास का लोकार्पण और युवा संवाद में होंगे शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रोहतास जिले का दौरा करेंगे और 9.2 किमी लंबे बाईपास सड़क का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कई विकास कार्यक्रमों में भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर