भारत में LPG कीमत वृद्धि

भारत में LPG कीमतों में भारी वृद्धि, अखिलेश यादव का सरकार को तंज

1 मई 2026 से भारत में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि हुई, 19 किलो सिलेंडर 993 रुपये महंगा हुआ।

भारत में LPG कीमतों में भारी वृद्धि, अखिलेश यादव का सरकार को तंज

अखिलेश यादव का सरकार को तंज

देशभर में महंगाई के कारण आम आदमी को एक और झटका लगा है। 1 मई 2026 से सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये का इजाफा किया गया है, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 3,071.5 तक पहुंच गई है। वहीं, 5 किलो वाले LPG सिलेंडर के दाम भी 261 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ती सिलेंड़र की कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने सरकार पर तीखा निशाना साधा। 

अखिलेश के सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए सरकार की नीतियों और महंगाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है। ये बात वही जानता है जो ख़ुद ख़रीदकर खाता है, वो नहीं जो दूसरों के यहाँ जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है। सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे 1000 रूपये महंगा कर देते। 1000 में 7 रुपये कम करके ये भाजपावाले किस पर एहसान कर रहे हैं?  भाजपा ‘महंगाई, बेरोज़गारी, बेकारी व मंदी’ पर निंदा प्रस्ताव कब लाएगी? 

क्या है कारण?

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुताबिक, गैस के दाम बढ़ाने का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा की कीमतों में आया उछाल है। अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से ही लगातार अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। जहां पर 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में यह तीसरी वृद्धि है। इससे पहले मार्च की शुरुआत में लगभग 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी और फिर 1 अप्रैल को कीमतों में लगभग 200 रुपये बढ़ाए गए थे।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर