भारत में गर्मी का प्रकोप

भारत में भयंकर गर्मी, कई शहरों में तापमान 45°C के पार, कूलर के साथ निकाली बारात

भारत के कई शहरों में तापमान 45°C के पार पहुंच गया है, जिससे लू और आगजनी की घटनाएं बढ़ी हैं। उत्तर प्रदेश और राजस्थान सबसे प्रभावित हैं।

भारत में भयंकर गर्मी, कई शहरों में तापमान 45°C के पार, कूलर के साथ निकाली बारात

भारत में भयंकर गर्मी

देश के कई शहर लू की चपेट में हैं। ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40-46°C के बीच पहुंच गया है। राजस्थान के धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के जनरल कोच के निचले हिस्से में आग लग गई। रेलवे के मुताबिक, गर्मी के कारण ब्रेक पैडल वाले हिस्से में आग लगी थी।

कूलर के साथ बारात

मध्य प्रदेश के देवास में गर्मी से बचने के लिए 20 कूलर के साथ बारात निकाली। UP का बांदा 45.6°C तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। ओडिशा के झारसुगुड़ा में 45.3°C से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। यहां लू सेंटर बनाए जा रहे हैं, जहां ठंडा पानी और ग्लूकोज का इंतजाम किया जाएगा।

 कहीं लू तो कहीं बारिश

वहीं यूपी के 15 शहरों में आंधी के साथ बारिश हुई। प्रयागराज और आगरा समेत 6 जिलों में ओले गिरे। इससे पहले मंगलवार को प्रयागराज में लू को देखते हुए जगह-जगह वाटर ATM लगाए गए हैं। IMD के मुताबिक आज 17 राज्यों में भी आंधी-बारिश की संभावना है। यूपी, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 60kmph की रफ्तार से आंधी भी चल आशंका है।

कई राज्यों में बारिश

IMD के मुताबिक, 10 राज्यों में तेज बारिश की संभावना है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, तिरिपुर, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम शामिल हैं। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ओले गिरने की उम्मीद है। दिल्ली-NCR में बुधवार सुबह मौसम बदल गया। मंगलवार देर रात से ही 30-40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। 

24 घंटे में बारिश

बिहार मौसम विभाग का कहना है कि पटना समेत आसपास के जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश और तेज हवा चलने की उम्मीद है। हरियाणा के फरीदाबाद, नारनौल और पलवल में बारिश हुई। सोनीपत, पानीपत, जींद, हिसार के आसपास के इलाकों में बादल छाए हुए हैं। यहां भी बारिश होने के आसार हैं।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

उत्तर प्रदेश ने डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए एक लाख किसानों की संख्या पार कर देश में पहला स्थान हासिल किया है।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर