“60 साल पुराना मूल पाड़ कै गेर दिया”: हरियाणा सीएम सैनी का बंगाल नतीजों पर बयान वायरल

बंगाल चुनाव परिणाम

“60 साल पुराना मूल पाड़ कै गेर दिया”: हरियाणा सीएम सैनी का बंगाल नतीजों पर बयान वायरल

पश्चिम बंगाल चुनाव में BJP को 200 सीटों पर बढ़त, TMC 83 सीटों पर आगे। हरियाणा के CM सैनी का बयान वायरल, भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल।

“60 साल पुराना मूल पाड़ कै गेर दिया” हरियाणा सीएम सैनी का बंगाल नतीजों पर बयान वायरल

“60 साल पुराना मूल पाड़ कै गेर दिया”: हरियाणा सीएम सैनी का बंगाल नतीजों पर बयान वायरल | None

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों ने देश की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी 200 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 83 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य दलों के खाते में 6 सीटें जाती दिख रही हैं।

इन रुझानों के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सोमवार को दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सियासी चर्चा को और गरमा दिया है।

सीएम सैनी का बयान बना चर्चा का केंद्र

हरियाणा सीएम सैनी

निकाय चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “मोदी जी ने ऐसा हाल कर दिया कि 60 साल पुराना मूल उखाड़ कर फेंक दिया।”

उन्होंने बंगाल की पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में 35 साल तक वामपंथी शासन रहा, जिसके बाद 20 वर्षों तक ममता बनर्जी की सरकार रही। उनके अनुसार, यह लंबा शासन विकास में बाधा बना रहा और लोगों को डराकर वोट हासिल किए जाते थे।

सोनीपत नगर निगम के वार्ड 1 और 5 में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करते हुए उन्होंने यह टिप्पणी की, जो अब राजनीतिक बहस का हिस्सा बन गई है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

चुनावी रुझानों के बीच पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। कोलकाता स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।

दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप और उत्तर 24 परगना के बोंगांव जैसे इलाकों में भी समर्थकों ने गुलाल लगाकर और नृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की। इन क्षेत्रों को पहले तृणमूल कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता था।

जश्न का एक दृश्य

मतुआ समुदाय में भी दिखा समर्थन

बोंगांव क्षेत्र में मतुआ समुदाय की बड़ी आबादी रहती है। यहां बीजेपी समर्थकों ने पार्टी के पक्ष में माहौल बनता दिखाया। स्थानीय समर्थक अनुभव बैरागी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने नागरिकता को लेकर भ्रम फैलाया था, जबकि बीजेपी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि बांग्लादेश से आए हिंदुओं को नागरिकता दी जाएगी और मौजूदा नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है।

संबंधित सामग्री

मंत्री अरोड़ा की गिरफ़्तारी के बाद पंजाब सीएम मान, केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना

राज्य

मंत्री अरोड़ा की गिरफ़्तारी के बाद पंजाब सीएम मान, केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना

ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया। आरोप हैं कि अरोड़ा ने वित्तीय अनियमितताएं की हैं और भाजपा पर राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया गया है।

आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा मदर्स डे, जानिए कैसे हुई इस दिन की शुरुआत?

देश-विदेश

आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा मदर्स डे, जानिए कैसे हुई इस दिन की शुरुआत?

Mother's Day is celebrated on the second Sunday of May worldwide to honor mothers and their contributions. The tradition was started by Anna Jarvis in the U.S. in 1914.

झारखंड की सियासत में आया उबाल: निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन को NDA में शामिल होने की दी चेतावनी

राज्य

झारखंड की सियासत में आया उबाल: निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन को NDA में शामिल होने की दी चेतावनी

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के ताजा बयान के बाद झारखंड में राजनीतिक तनाव बढ़ा है। उन्होंने एनडीए में शामिल होने के लिए झारखंड सरकार पर दबाव डाला है।

CM धामी ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई, कहा - बंगाल के विकास को गति मिलेगी

राज्य

CM धामी ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई, कहा - बंगाल के विकास को गति मिलेगी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा की बंगाल में जीत पर नव निर्वाचित सरकार को बधाई दी। भाजपा ने 207 सीटें जीतकर टीएमसी को हराया।

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

बंगाल में BJP का पहला मुख्यमंत्री, तमिलनाडु में बहुमत, AAP मंत्री गिरफ्तारी, केदारनाथ में खराब मौसम, और FIFA सेरेमनी में नोरा फतेही.