Youtuber Anurag Health Update: UK07 राइडर यूट्यूबर अनुराग डोभाल की फिर बिगड़ी तबियत!

youtuber-anurag-health-update

Youtuber Anurag Health Update: UK07 राइडर यूट्यूबर अनुराग डोभाल की फिर बिगड़ी तबियत!

youtuber anurag health update uk07 राइडर यूट्यूबर अनुराग डोभाल की फिर बिगड़ी तबियत

Youtuber Anurag Health Update: UK07 राइडर नाम से फेमस यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने कुछ दिन पहले सुसाइड करने की कोशिश की थी, कुछ दिन पहले मैनेजर ने उनकी हालत ठीक होने की जानकारी दी थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनुराग को 13 मार्च को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन देहरादून ले जाते समय रास्ते में अचानक उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें फिर हॉस्पिटल भर्ती कराया गया।

अनुराग को फिर हॉस्पिटल में कराया भर्ती

UK07 राइडर को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन अनुराग की तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई। इस बात की जानकारी उनके मैनेजर ने इंस्टाग्राम पर फिर उनकी हेल्थ से जुड़ी अपडेट शेयर करते हुए जानकारी दी।

मैनेजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अनुराग एम्बुलेंस में ऑक्सीजन के सपोर्ट में लेटे हुए नजर आ रहें है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- 'कल अनुराग भाई की हालत स्थिर थी, इसलिए हम उन्हें देहरादून लेकर जा रहे थे। लेकिन दुर्भाग्य से रास्ते में ही उनकी कंडीशन खराब हो गई। वह अभी अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं।

उन्हें तुरंत इलाज की जरूरत थी, इसलिए हमने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।'

मैनेजर ने दी अनुराग की हेल्थ अपडेट

UK07 Rider अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर अनुराग की तस्वीर के साथ उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा कि- ‘अनुराग भाई अब ICU से बाहर आ गए हैं। हम चौबीसों घंटे उनके साथ हैं और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।’

स्टोरी में लगी तस्वीर हॉस्पिटल की है, उसमें अनुराग बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं।

कुछ दिन पहले पत्नी रितिका पहुंची थी हॉस्पिटल

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से मिलने उनकी पत्नी रितिका चौहान हॉस्पिटल गई थीं। वहां उनसे मिलने के बाद रितिका ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। बताया है कि अब अनुराग की तबीयत ठीक है। साथ ही लोगों से हाथ जोड़कर एक अपील भी की है। रितिका ने लिखा हमारे लिए मुश्किलभरा वक्त है, और हम आप सभी से ये गुजारिश करते हैं कि किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। हमें इस वक्त सिर्फ दुआ और उसके लिए आपके पॉजिटिव विचारों की जरूरत है। हमारे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद।

रितिका की Instagram Post
रितिका की Instagram Post

अनुराग ने की थी सुसाइड करने की कोशिश

7 मार्च के दिन यूट्यूबर इस्टाग्राम पर लाइव आए, और वो कार चला रहें थे। काफी इमोशनल लग रहे थे। और कह रहे थे, लोग ही नहीं बचे किसको कॉल करुं। फिर वो कहते हैं। ‘मम्मी, अगर मैं अगले जन्म में आऊं, तो बस प्यार देना’। इसके बाद कार की स्पीड 150 kmph कर ली और कहा कि- ‘चलो आखिरी सफर पर चलते हैं।’ फिर कार को डिवाइडर से चढ़ा दिया सुसाइड करने की कोशिश की लेकिन वो गंभीर रुप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भयावह था कि, उनकी फॉर्च्यूनर के परखच्चे उड़ गए। वो भी गंभीर रुप से घायल हो गए।

UK07 Rider
UK07 Rider

बता दें कि, अपने परिवार और शादी के बारे में बात करते हुए खुद को डिप्रेस्ड बताया था। उन्होंने करीब 2 घंटे का वीडियो शेयर किया था और ये भी कहा कि यह मेरा ‘लास्ट व्लॉग’ है। इसके बाद उन्होंने 7 मार्च को सुसाइड करने की कोशिश की, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए।

संबंधित सामग्री

रतलाम का ‘चोरी का बिजनेस मॉडल’ सुनकर पुलिस भी हैरान! 10 साल से छोटी चोरी कर चला रहा था घर

राज्य

रतलाम का ‘चोरी का बिजनेस मॉडल’ सुनकर पुलिस भी हैरान! 10 साल से छोटी चोरी कर चला रहा था घर

रतलाम में एक चोर ने 10 साल तक छोटी चोरियों से अपना गुजारा चलाया, यह सोचकर कि पीड़ित छोटी रकम पर पुलिस में शिकायत नहीं करेंगे।

सावन से पहले ही घर पर तैयार कर लें होम मेड सेवइयां, इस ट्रिक से बनेंगी परफेक्ट

लाइफ स्टाइल

सावन से पहले ही घर पर तैयार कर लें होम मेड सेवइयां, इस ट्रिक से बनेंगी परफेक्ट

सावन के आगमन पर, घर में सेवइयां बनाने की विधि सीखें। जानिए कैसे बनाएं परफेक्ट, क्रिस्पी सेवई जो न चिपकें और न टूटें।

सीएम डॉ. यादव ने अमर शहीद आजाद को किया नमन, कहा- हमेशा राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देगा उनका जीवन

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने अमर शहीद आजाद को किया नमन, कहा- हमेशा राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देगा उनका जीवन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आलीराजपुर में चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और 'आजाद प्रेरणा मशाल यात्रा' का शुभारंभ किया।

डिंडोरी अस्पताल में लापरवाही की हद! ग्लूकोज की जगह बच्चे को चढ़ा दिया मिनरल वाटर?

राज्य

डिंडोरी अस्पताल में लापरवाही की हद! ग्लूकोज की जगह बच्चे को चढ़ा दिया मिनरल वाटर?

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिला अस्पताल में एक बच्चे को ग्लूकोज की जगह मिनरल वाटर से ड्रिप चढ़ाई गई, जिसका वीडियो वायरल हुआ है।

सिंचाई का सपना टूटा, नहर फूटते ही पानी में बह गई किसानों की मेहनत!

राज्य

सिंचाई का सपना टूटा, नहर फूटते ही पानी में बह गई किसानों की मेहनत!

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में नहर टूटने से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। किसानों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया।