पति ने जिंदा पत्नी का किया पिंडदान , वाट्सएप पर ‘स्वर्गीय’ लिखकर स्टेटस भी लगाया

पत्नी का जीते जी पिंडदान

पति ने जिंदा पत्नी का किया पिंडदान , वाट्सएप पर ‘स्वर्गीय’ लिखकर स्टेटस भी लगाया

एक व्यक्ति ने अपनी जिंदा पत्नी का पिंडदान कर दिया और उसका वीडियो वॉट्सएप स्टेटस पर लगाया। पत्नी ने पुलिस में उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की।

पति ने जिंदा पत्नी का किया पिंडदान  वाट्सएप पर ‘स्वर्गीय’ लिखकर स्टेटस भी लगाया

एक व्यक्ति ने अपनी जिंदा पत्नी का पिंडदान कर दिया और इतना ही नहीं उसका वीडियो वॉट्सएप स्टेटस पर भी लगाया। वीडियो में वह यमुना किनारे पिंडदान करने के बाद घाट पर नहाते दिखाई दे रहा है। उसने पत्नी की तस्वीर के साथ 'स्वर्गीय' भी लिखवाया था। जब महिला ने अपना पिंडदान वाला वीडियो देखा तो वह दंग रह गई। रविवार दोपहर करीब 2 बजे वह थाना लाइनपार पहुंची। पति समेत ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस में सभी के खिलाफ शिकायत दी।

दीपा स्वर्णकार मूल रूप से झारखंड की रहने वाली हैं। उन्होंने रविवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि साल 2014 में उन्होंने फिरोजाबाद के नगला विष्णु के रहने वाले जितेंद्र प्रकाश से लव मैरिज की थी। मेरे दो छोटे बच्चे हैं।दीपा का आरोप है कि शादी के बाद से पति, सास, ननद और देवर दहेज की मांग को लेकर उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। 

वॉट्सएप स्टेटस पर पिंडदान का वीडियो

 

शिकायत के अनुसार, 2 अगस्त को उसके पति ने उसका जीते जी पिंडदान कर दिया। इसका वीडियो उसने अपने वाट्सएप स्टेटस पर लगाया। विरोध करने पर पति ने कहा कि वह उसके लिए मर चुकी है। अब उसके साथ नहीं रहेगा।

दीपा ने बताया

30 जुलाई, 2026 को ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की। जान का खतरा महसूस होने पर वह कमरे में छिप गईं। किसी तरह अपनी जान बचाई। पति द्वारा जान से मारने की धमकी देने की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास है।उन्होंने पुलिस से पति समेत सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

इंस्पेक्टर रमित कुमार आर्य ने बताया

महिला का पति शराबी है। पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। गुस्से में उसने पत्नी का पिंडदान कर दिया। पति अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।


 

संबंधित सामग्री

सांसद बृजभूषण शरण यौन शोषण मामले मे बरी, कहा था - आरोप साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाउंगा

राज्य

सांसद बृजभूषण शरण यौन शोषण मामले मे बरी, कहा था - आरोप साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाउंगा

दिल्ली कोर्ट ने महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया। फैसला 2 जुलाई 2026 को सुरक्षित रखा गया था।

ससूर की मौत का जिम्मेदार ठहराया..मनहूस कहा, देहरादून में टीचर की आत्महत्या की इनसाइड स्टोरी

राज्य

ससूर की मौत का जिम्मेदार ठहराया..मनहूस कहा, देहरादून में टीचर की आत्महत्या की इनसाइड स्टोरी

सरकारी स्कूल शिक्षिका सृष्टि भंडारी की दहेज के लिए कथित मृत्यु के मामले में उनके पति और ससुराल पक्ष के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

बरेली में वायरल वीडियो के बाद नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों ने साजिश का लगाया आरोप; पुलिस जांच शुरू

जुर्म गाथा

बरेली में वायरल वीडियो के बाद नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों ने साजिश का लगाया आरोप; पुलिस जांच शुरू

बरेली में 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या की। परिजनों का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उसके वीडियो वायरल होने के कारण वह मानसिक तनाव में थी।

'सैराब' शो फेम रोहित चंदेल गिरफ्तार,एक्टर पर लगा POCSO एक्ट!

मनोरंजन

'सैराब' शो फेम रोहित चंदेल गिरफ्तार,एक्टर पर लगा POCSO एक्ट!

रोहित चंदेल पर 16 वर्षीय नाबालिग का पीछा करने, प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

ग्वालियर में सूदखोरों के आतंक से तंग आकर किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, शव के हुए दो टुकड़े

राज्य

ग्वालियर में सूदखोरों के आतंक से तंग आकर किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, शव के हुए दो टुकड़े

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक किसान ने सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान होकर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है।