Ujjain minor molestation case: उज्जैन में नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद हिंसा...

violence-in-ujjain-after-molestation-of-minor

Ujjain minor molestation case: उज्जैन में नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद हिंसा...

ujjain minor molestation case उज्जैन में नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद हिंसा

Ujjain minor molestation case: उज्जैन के महिदपुर रोड क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में ऑटो चालक जुबेर मंसूरी को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से नाबालिग को कोचिंग छोड़ने और लाने का काम करता था।

Ujjain minor molestation case: आरोपियों के पास मिले संदिग्ध वीडियो

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के मोबाइल फोन से कुछ संदिग्ध वीडियो मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है। बजरंग दल के पदाधिकारियों का दावा है कि मोबाइल में कुल 20 महिलाओं के वीडियो मिले हैं, जिनमें 12 महिलाएं महिदपुर की और 8 आसपास के इलाकों की हैं।

Ujjain minor molestation case: स्कूल वाहनों से मुस्लिम ड्राइवरों को हटाएं-कार्यकर्ता

वही घटना के बाद बुधवार सुबह से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महिदपुर रोड को जाम कर दिया। कार्यकर्ता आरोपी का जुलूस निकालने और उसका घर तोड़ने की मांग कर रहे थे। इस दौरान जिन दुकानदारों ने दुकानें खोलीं तो कुछ कार्यकर्ताओं ने उनकी दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने स्कूल वाहनों में मुस्लिम ड्राइवरों को हटाने की मांग करते हुए नारेबाजी भी की, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम और बरामद वीडियो की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल, क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन सतर्कता बनाए हुए है।

आरोपी का निकाला जुलूस

लोगों का गुस्सा शांत करने के लिए पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला।

संबंधित सामग्री

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

सनातन

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

26 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल, बिज़नेस, नौकरी, प्यार, शिक्षा और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।