समरसता संकल्प अभियान

वाराणसी में भाजपा का 'समरसता संकल्प अभियान' शुरू, CM योगी करेंगे शुरूआत

वाराणसी में संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा ने 'समरसता संकल्प अभियान' का आयोजन किया। सीएम योगी समेत कई नेता शामिल हुए।

वाराणसी में भाजपा का 'समरसता संकल्प अभियान' शुरू, CM योगी करेंगे शुरूआत

वाराणसी में भाजपा का 'समरसता संकल्प अभियान' शुरू

वाराणसी में संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के मौके पर भारतीय जनता पार्टी काशी से ‘समरसता संकल्प अभियान’ का शुभारंभ करेगी। आयोजन में शामिल होने के लिए सीएम योगी, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शहर पहुंचे।

प्रमुख चौराहों, मार्गों को सजाया

एयरपोर्ट पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, राज्य महामंत्री दिलीप पटेल समेत कई कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन में को भी शामिल होना था, लेकिन उनका आना निरस्त हो गया है। कार्यक्रम को लेकर प्रमुख चौराहों, मार्गों और आयोजन स्थलों को होर्डिंग, स्वागत द्वार और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया। वहीं, BHU गेट स्थित मालवीय प्रतिमा और आसपास के क्षेत्रों को भी आकर्षक स्वरूप दिया गया।

CM योगी ने की कार्यक्रम की शिरकत

संत निरंजन दास से मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे हैं। उनके साथ प्रदेश मंत्री असीम अरुण, उनके सलाहकार अवनीश अवस्थी शामिल है। CM योगी आदित्यनाथ ने सभी से परिचय कराया। इसके अलावा उन्होंने कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी दी। CM योगी ने कार्यक्रम की शुरूआत की। 

'समरसता संकल्प अभियान'

संत रविदास जी के 650वीं जयंती वर्ष पर 'समरसता संकल्प अभियान' कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने संभाली हुई है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। रूट डायवर्जन किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी लोग अलर्ट मोड पर रहें। रविदास मंदिर से 2 Km दूर रविदास पार्क को भी सजाया गया है। यहां शाम 6 बजे एक साथ 11000 दीप जगमग आएंगे इसको लेकर तैयारियां की जा रही है। यह आयोजन गंगा घाट के किनारे आयोजित किया जा रहा है जिसमें 27 प्रदेशों से आए प्रतिनिधि और काशी के भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

उत्तर प्रदेश ने डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए एक लाख किसानों की संख्या पार कर देश में पहला स्थान हासिल किया है।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर आरोप लगाया कि वे पंजाब में उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए ED और CBI का इस्तेमाल कर रहे हैं।

गांव से ग्लोबल तक की यात्रा है प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा: मुख्यमंत्री योगी

गांव से ग्लोबल तक की यात्रा है प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने मोदी की जनसेवा से राष्ट्र सेवा तक की 25 वर्षों की यात्रा को सराहा। विकसित भारत के लिए आह्वान किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर