Uttarakhand Tourism: केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू

uttarakhand-tourism

Uttarakhand Tourism: केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू

uttarakhand tourism केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू

Uttarakhand Tourism: उत्तराखंड में केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे निर्माण की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाया गया है। सचिवालय में पर्वतमाला परियोजना के अंतर्गत नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) और राज्य पर्यटन विभाग के बीच एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह रोपवे राज्य के धार्मिक स्थलों को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा देगा। [caption id="attachment_103122" align="alignnone" width="300"]Uttarakhand Tourism Uttarakhand Tourism[/caption]

Uttarakhand Tourism: (12.4 किमी) तक रोपवे निर्माण शुरू होगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड में रोपवे नेटवर्क का विस्तार राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा और पर्यटन, रोजगार तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं खोलेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही सोनप्रयाग से केदारनाथ (12.9 किमी) और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब (12.4 किमी) तक रोपवे निर्माण शुरू होगा।

Uttarakhand Tourism: परिवहन और गतिशीलता के क्षेत्र में उपयोग किया जाएगा

परियोजना की लागत क्रमशः 4100 करोड़ रुपये और 2700 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। निर्माण में NHLML की 51% और राज्य सरकार की 49% हिस्सेदारी होगी। समझौते के तहत रोपवे से मिलने वाले राजस्व का 90% हिस्सा पर्यटन, परिवहन और गतिशीलता के क्षेत्र में उपयोग किया जाएगा।

Uttarakhand Tourism: पर्यावरण के संरक्षण में मदद मिलेगी

मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने वाला कदम बताया। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस परियोजना से स्थानीय लोगों को रोजगार, बुनियादी ढांचे का विकास, और पर्यावरण के संरक्षण में मदद मिलेगी। Uttarakhand Tourism: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड हर क्षेत्र में तेज़ी से प्रगति कर रहा है। रोपवे के बनने से श्रद्धालुओं को केदारनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा आसान और सुगम होगी।

Uttarakhand Tourism: गतिविधियों व रोजगार को भी बढ़ावा देगी

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह परियोजना राज्य के पर्यटन क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ेगी और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों व रोजगार को भी बढ़ावा देगी। इसके साथ ही राज्य में चारधाम ऑलवेदर रोड, दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड और सीमांत इलाकों में सड़क नेटवर्क के विस्तार का कार्य भी जारी है।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।