उत्तराखंड में साइबर हमला

उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट पर बड़ा साइबर हमला, CM हेल्पलाइन समेत कई सेवाएं प्रभावित

उत्तराखंड में सरकारी वेबसाइट और पोर्टल पर साइबर हमला हुआ, जिससे CM हेल्पलाइन, CM रिलीफ फंड समेत कई सेवाएँ 15 घंटे तक प्रभावित रहीं।

उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट पर बड़ा साइबर हमला, CM हेल्पलाइन समेत कई सेवाएं प्रभावित

उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट पर बड़ा साइबर हमला

उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट और पोर्टल पर बड़ा साइबर हमला हुआ। इसमें CM हेल्पलाइन, CM रिलीफ फंड समेत 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट और पोर्टल प्रभावित हुए, जिससे करीब 15 घंटे तक कामकाज बाधित रहा। वेबसाइट बंद रहने से प्रमाणपत्र, आवेदन, शिकायत और अन्य ऑनलाइन सेवाओं से जुड़े काम प्रभावित हुए। 

सरकारी वेबसाइट और पोर्टल ठप

कई विभागों के कर्मचारी भी पोर्टल अपडेट नहीं कर सके, जिससे सरकारी कामकाज की रफ्तार स्लो रही। सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (ITDA) के स्टेट डेटा सेंटर पर हुए रैनसमवेयर अटैक के कारण लोगों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि साइबर हमले के बाद सुरक्षा कारणों से प्रभावित सर्वर को नेटवर्क से अलग कर दिया गया। इसके चलते देर रात तक कई सरकारी वेबसाइट और पोर्टल अपडेट नहीं हो पाए। हालांकि, ITDA की टीम ने अधिकांश सेवाओं को धीरे-धीरे बहाल कर दिया है और पूरे मामले की तकनीकी जांच जारी है।

अक्टूबर 2024 में हुआ था सबसे बड़ा अटैक

इससे पहले अक्टूबर 2024 में उत्तराखंड में अब तक का सबसे बड़ा साइबर हमला किया गया था, जिसमें CM हेल्पलाइन समेत 90 सरकारी वेबसाइटें कई दिनों तक पूरी तरह ठप रही थीं। उसी हमले के बाद डेटा सेंटर में बैकअप सिस्टम मजबूत किया गया। शनिवार को हुए हमले में इसी बैकअप की मदद से कुछ ही घंटों में वेबसाइटों को दोबारा चालू किया गया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

संबंधित सामग्री

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने झनकट क्षेत्र में अपना काफिला रोककर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनसे आत्मीयता से मुलाकात की।

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने की अपील की।

देहरादून में 332 नव नियुक्त कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से करें काम

देहरादून में 332 नव नियुक्त कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से करें काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में 332 नव नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए, जनसेवा के लिए संकल्पित करते हुए उन्हें प्रेरित किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर